(पटना): लोकसभा चुनाव जैसे—जैसे नजदीक आ रहे है राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो रही है। बीजेपी नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कर रही है। वहीं विरोधी दल नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुखर होते नजर आ रहे है। चुनाव से पहले सभी गैर भाजपाई दलों के एकजुट होने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गैरभाजपाई दलों को एक होने का आह्वान कर इस बात को और भी मजबूती प्रदान की है।