24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल्पना यादव के संगीत कार्यक्रम के बीच पप्पू यादव ने SP को घुमाया फोन, बोले- पिता रो रहा है, एक्शन लीजिए

एक कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव ने एक परेशान पिता की गुहार सुनी और तुरंत मौके से ही थानेदार और SP को फोन घुमाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 15 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 14 Jan 2026, 11:05 AM IST

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव। फोटो- IANS

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। पूर्णिया में आयोजित इस कार्यक्रम में एक संगीत प्रोग्राम भी था, जिसमें भोजपुरी सिंगर कल्पना यादव अपने सुपरहिट गानों से लोगों का मनोरंजन कर रही थीं। प्रोग्राम के बीच में ही सांसद पप्पू यादव ने पुलिस अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। मामला कोई आम शिकायत का नहीं था, बल्कि एक नाबालिग लड़की के अपहरण का था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है वीडियो में?

प्रोग्राम के दौरान, एक आदमी पप्पू यादव के पास आया और उन्हें अपनी 14-15 साल की बेटी के अपहरण के बारे में बताया। पिता की परेशानी सुनकर, पप्पू यादव ने पहले थानेदार और फिर SP को फोन घुमाया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि संगीत प्रोग्राम के दौरान पप्पू यादव स्टेज के सामने बैठे हैं, एक हाथ में मोबाइल फोन और दूसरे हाथ में माइक्रोफोन है। पप्पू यादव, थानेदार को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए फोन पर कहते हैं, "एक लड़की का अपहरण हो गया है। कृपया इस मामले को देखें। लड़की नाबालिग है। FIR कीजिये और भैया शाम तक रिकवरी करिये। एकदम… 15 साल की लड़की है। ये बच्ची के पिता आये हुए हैं, अच्छा नहीं लग रहा है।"

फोन कॉल के दौरान प्रोग्राम में मौजूद कुछ लोग तालियां बजाने लगते हैं, जबकि एंकर कहता है, "इसे कहते हैं सांसद, फैसला ऑन द स्पॉट, जोरदार तालियां, आवाज अभी आवाज एसपी कोठी तक नहीं पहुंची है, जोरदार तालियां।" तभी पप्पू यादव एंकर को डांटते हुए कहते हैं, "यार बच्ची का पिता यहीं है, तुम क्या कर रहे हो?"

एसपी से क्या बोले पप्पू यादव

इस बीच, पप्पू यादव अपहरण हुई लड़की के पिता से कहते हैं, "जाओ, चिंता मत करो… कुछ खा लो, इसकी चिंता मत करो, हम SP को फोन कर रहे हैं।" इसके बाद, पप्पू यादव फोन करके SP से बात करते हैं। वो कहते हैं, "SP सर? एक लड़की किडनैप हो गई है। बरारी पुलिस स्टेशन… राजा पाकर गांव… लड़की 14-15 साल की है। पिता परेशान हैं, उन्होंने आवेदन दे दिया है। हम इसे तुरंत आपको WhatsApp पर भेज देते हैं। शाम तक रिकवरी करिए।"

पप्पू यादव ने गाना भी गाया

इसी इवेंट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पप्पू यादव अजय देवगन की फिल्म दिलवाले का गाना ‘एक ऐसी लड़की थी…’ गाते हुए दिख रहे हैं। प्रोग्राम के बाद उन्होंने कहा, "मकर संक्रांति सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समानता का त्योहार है। लोग अपने मतभेद भूल जाते हैं, और हम चाहते हैं कि समाज में सुरक्षा और न्याय उतनी ही आसानी से मिले, जितनी आसानी से हम यह त्योहार मनाते हैं।" इस इवेंट में भोजपुरी सिंगर कल्पना यादव, अनुपमा यादव, नवनीत सिंह और दूसरे कलाकारों ने परफॉर्म किया।