15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खान सर कोचिंग सेंटर बवाल केस में जेल से बाहर आए रौशन आनंद, “षड्यंत्र नहीं, स्वस्थ कॉम्पिटिशन करें”—कोर्ट की दो टूक

Patna Coaching Clash ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है। वे आज जेल से बाहर आकर अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification
Khan Sir coaching controversy

रौशन आनंद सर (फ़ाइल फोटो)


Patna Coaching Clash ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है। वे आज जेल से बाहर आएंगे। उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें रौशन आनंद भी शामिल होंगे। जेल से रिहा होने के बाद वे आज सहरसा जाएंगे। रौशन आनंद फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के बाहर कथित फायरिंग मामले में जेल में बंद थे। कोर्ट ने रौशन आनंद को जमानत देते हुए कहा कि "गुरु हैं, खान और रोशन आनन्द गुरु की तरह व्यवहार करें। हेल्दी कम्पीटिशन करें, क्रिमिनल एक्टिविटी में इन्वॉल्व न हों।" इसपर रोशन आनंद के वकील ने कोर्ट से कहा, "रोशन घटना में शामिल नहीं था। फैजल खान ने हम पर षड्यंत्र का आरोप लगाया तो उसने बॉडीगार्ड की फायरिंग वाली बात क्यों छिपाई?"

प्रिंस यादव की मौत के बाद रौशन आनंद को मिली जमानत

रौशन आनंद की जमानत याचिका पहले कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई थी, लेकिन उनके भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद उन्हें कोर्ट से बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें जमानत मिल गई है। नेपाल पुलिस ने प्रिंस यादव की मौत के मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, खान सर की कोचिंग के बाहर हुई कथित फायरिंग मामले में 2 जून को दर्ज एफआईआर में प्रिंस यादव को भी आरोपी बताया गया था। 03 जून को पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार किया था।

तेज प्रताप यादव ने की कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इस मामले में रौशन आनंद की जमानत की मांग की थी। तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स (X) पर लिखा था, “ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई स्वर्गीय प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से जनशक्ति जनता दल परिवार अत्यंत मर्माहत और दुखी है। जनशक्ति जनता दल सरकार एवं प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।”

 

तीसरा इंसान इंवॉल्व

ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत को लेकर फैजल खान उर्फ खान सर का बयान सामने आया है। खान सर ने एक वीडियो जारी कर प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि देते हुए किसी तीसरे पक्ष की संलिप्तता की आशंका जताई है। वीडियो में उन्होंने कहा, “हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। हमसे जो भी कहा जाएगा, हम हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।”