6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patna Crime News: पटना की पॉश कॉलोनी में खूनी खेल! रिटायर्ड शिक्षिका की गला रेतकर हत्या

पटना में 78 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के गले से चेन और दो अंगूठियां गायब हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना में रिटायर्ड शिक्षिका की गला रेतकर हत्या

पटना में एक महिला की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कम मच गया है। यह घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के स्थित AG कॉलोनी पार्क के पास की है। मामले की सूचना मिलने पर पटना पुलिस के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतका की पहचान रिटायर्ड शिक्षिका माधवी कुमारी (78) के रूप में हुई है। महिला के दो बेटे हैं। दोनों पटना से बाहर रहते हैं। महिला पूरे बिल्डिंग में अकेले रहती थी। शुक्रवार की रात भी महिला बिल्डिंग में अकेले थी। इसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

मामले की सूचना मिलने पर सचिवालय SDPO 2 साकेत कुमार सहित स्थानीय थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि महिला का गला रेतकर हत्या कर दी गई है। महिला के गले का सोने की चेन और अंगुठी गायब है। इसके अतिरिक्त घर के किसी भी सामान से अपराधियों ने छेड़छाड़ नहीं की है।। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजन पटना से रहते हैं बाहर

बिल्डिंग में बेटी डांस क्लास चलाती है। वही अपनी मां का पटना में देखभाल भी करती थी। माधवी कुमारी के पति अमरेंद्र कुमार दास की मौत छह वर्ष पहले हो गई थी। अमरेंद्र कुमार दास AG दफ्तर में अधिकारी थे। 8 साल पहले वे रिटायर्ड हुए थे। मृतका के दोनों बेटे पटना से बाहर रहते हैं।