24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सत्ता किसी की बपौती नहीं, लालू जी जेल न भेजते तो मैं CM न होता’; सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दिया जवाब

बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को लालू की पाठशाला का प्रोडक्ट बताया। जिसके जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि राजनीति किसी की बपौती नहीं। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 24, 2026

Samrat Chaudhary Floor Test, सम्राट चौधरी

बिहार विधानसभा में सीएम सम्राट चौधरी

बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों का एक-एक करके जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी की उस बात पर कड़ी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने सम्राट चौधरी को लालू यादव के स्कूल का छात्र बताया था। सम्राट चौधरी ने कहा कि राजनीति किसी की भी निजी जागीर नहीं है।

संघर्ष की उपज हूं, किसी की कृपा की नहीं

तेजस्वी यादव के तंज का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, 'सत्ता न तो किसी का स्कूल है और न ही किसी की बपौती है। यह 14 करोड़ बिहारियों के आशीर्वाद से मुझे सौंपी गई एक जिम्मेदारी है। तेजस्वी जी दावा करते हैं कि मैं लालू यादव के स्कूल से निकला हूं, लेकिन सच तो यह है कि अगर लालू जी ने मुझ पर ज़ुल्म न किए होते और अगर उन्होंने मुझे और मेरे परिवार के 22 सदस्यों को जबरन जेल न भेजा होता तो आज मैं बिहार का मुख्यमंत्री न होता।'

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि उन्होंने निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी और उसमें जीत हासिल की। ​​लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति सिर्फ जन्म के आधार पर किसी का उत्तराधिकारी नहीं बन जाता, हर किसी को अपनी जगह खुद बनानी पड़ती है।

नीतीश के 3C मॉडल पर कोई समझौता नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन मॉडल की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी सरकार भी 3C यानि क्राइम, करप्शन और कमुनालिज़्म के मामलों में कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस तरह नीतीश कुमार ने इन तीन C के मामलों में कभी समझौता नहीं किया, उसी तरह मौजूदा सरकार भी सुशासन की उस विरासत को आगे बढ़ाएगी।

लालू यादव परिवार पर हमला

लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव कम उम्र में ही मुख्यमंत्री बन गए थे, लेकिन बिहार को समृद्ध बनाने के लिए काम करने के बजाय वे राज्य को लूटने में लगे रहे। वो केवल खुद के लिए नहीं जिया करते तो आज हमलोग उनके साथ होते।

सरकार को अभी बहुत काम करना है - सम्राट चैधरी

इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार के पास अभी भी बहुत काम करना बाकी है। ऐसी व्यवस्था करनी है कि लोग अपने ही जिले में बेहतर इलाज प्राप्त कर सकें। 208 डिग्री कॉलेज 1 जुलाई के बाद किसी भी समय काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। हवाई अड्डों के निर्माण का काम भी जोर-शोर से शुरू हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य में 1.36 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश आया है और अगले एक साल में इसे बढ़ाकर 5 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है।