बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी को घेरा है। तेजस्वी ने तुकबंदी कर बीजेपी को आडे हाथ लिया। तेजस्वी ने दो टवीट्स किए जिसमे उन्होंने बढती महंगाई, रोजगार , महिला सुरक्षा, विकास, अर्थव्यवस्था, दलितोें व गरीबों पर अत्याचार, बीजेपी के महंगे प्रचार, खाने की समस्या, किसानों और मजदूरों की भूख से हो रही मौतों, मोदी सरकार की पूॅंजीपतियों से निकटता को शामिल कर मोदी सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र को तार-तार कर देने का आरोप लगाते हुए सरकार को जनता का गुनहगार बताया है।