तेजस्वी ने अपने इन दोनों टवीट्स में बढती महंगाई, रोजगार , महिला सुरक्षा, विकास, अर्थव्यवस्था, दलितोें व गरीबों पर अत्याचार, बीजेपी के महंगे प्रचार, खाने की समस्या, किसानों और मजदूरों की भूख से हो रही मौतों मोदी सरकार की पूॅंजीपतियों से निकटता को शामिल कर मोदी सरकार को घेरा है। तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र को तार-तार कर देने का आरोप लगाते हुए सरकार को जनता का गुनहगार बताया है।