
सांकेतिक तस्वीर (फोटो-AI)
Bihar News: बिहार के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। शिक्षा के मंदिर में ज्ञान देने वाले टीचरों पर लड़कियों ने जो गंभीर और गंदे आरोप लगाए हैं, उन्हें देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। वीडियो में मासूम छात्राएं अपने टीचरों की कही "गंदी" बातें बता रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई है और मामले ने तूल पकड़ लिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'मिशन अंबेडकर' नाम के हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो में स्कूल की कुछ छात्राएं कैमरे पर अपनी पीड़ा बयां कर रही हैं। छात्राएं कहती हैं कि उनके शिक्षक ने उनसे अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया। एक छात्रा ने बताया, "जब हम लॉलीपॉप खा रहे थे तो सर बोले कि अभी मत खाओ, शादी के बाद जितना होगा उतना खाना।"
वहीं, एक अन्य छात्रा ने इससे भी अधिक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "हमें वकील सर बोले हैं कि तुम मेरे दिल में बस गई हो, मैं तुम्हें रानी बना कर रखूंगा। तुम्हें जो भी खाना होगा, पेपर में लिख कर दे देना, मैं लाकर दे दूंगा।"
वीडियो को पोस्ट करते हुए 'मिशन अंबेडकर' ने कड़े शब्दों में निंदा की। कैप्शन लिखा, "शादी के बाद लॉलीपॉप खाना… यह बिहार में इन विकृत और बीमार शिक्षकों की भाषा है। कल्पना कीजिए कि अगर शिक्षक खुद शिकारियों (Predators) की तरह व्यवहार करेंगे तो लड़कियां कैसे सुरक्षित रहेंगी? यह घिनौना और पागलपन है।"
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, "यह कौन दरिंदा टीचर है इस स्कूल में, जो छोटी-छोटी बच्चियों से अश्लील बेहूदी बातें कह रहा है? हैवान कहीं का! मुझे इन बच्चियों की सुरक्षा की चिंता है।"
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बिहार के शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस से तुरंत संज्ञान लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर स्कूल की लोकेशन और आरोपी शिक्षकों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है।
कांग्रेस प्रवक्ता के पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने शिक्षक का नाम न लिखे जाने को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि “टीचर का नाम वकील खान है, आप नाम क्यों नहीं लिख रहीं?” वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने इस पूरे मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश भी की, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई।
दूसरी ओर, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि “ये छोटे बच्चे हैं, ऐसे शब्द बोलने वाले को शर्म आनी चाहिए, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि “जो कोई भी बच्चों की ओर आकर्षित होता है, वह सबसे निकृष्ट व्यक्ति है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।”
Updated on:
25 Feb 2026 06:06 pm
Published on:
25 Feb 2026 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
