5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में लड़की के साथ JDU नेता का वीडियो वायरल! भीड़ देख चप्पल लेकर दौड़ी युवती; प्रखंड अध्यक्ष ने दी सफाई

जदयू के मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती भी है। वीडियो वायरल होने के बाद जदयू नेता और युवती दोनों ने इस पर सफाई भी दी है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 05, 2026

खेत में लड़की के साथ JDU नेता का वीडियो वायरल

खेत में लड़की के साथ JDU नेता (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब )

बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा ब्लॉक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में गामा सिंह को एक युवती के साथ एक सुनसान खेत से भागते हुए देखा जा सकता है। वीडियो बना रहे स्थानीय युवकों का दावा है कि दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया गया था। इस वीडियो के सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

वीडियो में क्या है?

यह वीडियो शनिवार देर रात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक शोर मचाते हुए एक युवती का पीछा करते हुए और वीडियो रिकार्ड करते हुए दिखाई देते हैं। युवती घबराई हुई हालत में भागती हुई दिखती है, भागते हुए वह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति (गामा सिंह) के पास पहुंचती है। जैसे ही युवकों ने उन्हें देखा, वे स्थानीय बोली में चिल्लाने लगे, 'अरे! यह तो गामा चाचा हैं! बताइए गामा चाचा, क्या आप भी यही सब कर रहे हैं?'

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब युवकों ने लड़की का चेहरा दिखाने की कोशिश की, तो वह भड़क गई, उसने अपनी चप्पल उतारी और उसे फिल्मा रहे युवकों पर हमला करने की कोशिश में उनकी ओर दौड़ी। उसे बार-बार यह कहते हुए भी देखा जाता है कि उसका वीडियो न बनाया जाए। इसके बाद वीडियो के अंत में जेडीयू नेता युवती को वहां से अपने साथ ले जाते दिख रहे हैं।

युवकों के दावे

वीडियो बनाने वाले युवकों का दावा है कि JDU नेता और युवती खेत में आपत्तिजनक हालत में थे और पकड़े जाने के डर से भागने लगे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसी आधार पर तरह-तरह की चर्चाएं और आरोप लगाए जा रहे हैं।

गामा सिंह की सफाई

वीडियो के वायरल होने के बाद JDU प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और पूरी घटना को एक राजनीतिक साजिश करार दिया। गामा सिंह ने कहा, 'छपरा से लौटने के बाद मैं देर रात अपने खेत में गेहूं की कटाई का जायजा लेने गया था। वहां मैंने देखा कि कुछ युवक एक युवती का पीछा कर रहे थे, उसे परेशान कर रहे थे और साथ ही वीडियो भी बना रहे थे। वह युवती बहुत डरी हुई थी, मुझे देखते ही वह मदद के लिए मेरे पास आ गई। इंसानियत के नाते मैंने उसकी जान बचाई और उसे सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया, जहां से वह अपने रास्ते चली गई।'

युवती का बयान

वीडियो में दिख रही युवती भी सामने आई है और उसने इसमें शामिल युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार, वह बाजार से लौट रही थी, तभी रास्ते में वह शौच के लिए एक खाली खेत में चली गई। उसी समय, वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि खुद को बचाने के लिए वह वहां से भागी और पास में ही गामा सिंह को देखकर मदद के लिए उनके पास पहुंच गई।

इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर जेडीयू नेता के खिलाफ टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। हालांकि, मढ़ौरा पुलिस या सारण प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या FIR दर्ज होने की सूचना नहीं है।