2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाय की तलब ले गई जान! 6 लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मार डाला, शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

मजदूर दिवस की सुबह पटना में एक शादी वाले घर में चल रहा जश्न मातम में बदल गया। यहां एक राजमिस्त्री को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया। यह पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 01, 2026

bihar news

बुद्ध कॉलोनी थाना, पटना

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में मजदूर दिवस के दिन बुद्धा कॉलोनी पुलिस स्टेशन के इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। शुक्रवार सुबह राजा पुल गेट नंबर 22 के पास एक युवक का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मानपुर निवासी 31 वर्षीय शिव शंकर चौहान के रूप में हुई है, वह राजमिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।

चाय पीने की चाहत जानलेवा साबित हुई!

परिवार वालों के अनुसार, शिव शंकर के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार रात तक घर में उत्सव का माहौल था और मेहंदी की रस्में चल रही थीं। दिन भर का काम खत्म करके सभी लोग रात करीब 2 बजे सो गए थे। शुक्रवार को सुबह-सुबह करीब 4 बजे शिव शंकर चाय पीने के लिए घर से बाहर निकला। लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह अब कभी वापस नहीं लौटेगा। सुबह करीब 6 बजे परिवार वालों को खबर मिली कि सड़क किनारे एक शव मिला है, तो सभी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का नजारा देख शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

CCTV में कैद हुई वारदात

यह पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे एक CCTV फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि एक महिला समेत 6 लोग मिलकर शिव शंकर का एक गली में पीछा कर रहे हैं और उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। हमलावर तब तक उसे पीटते रहे जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। हालांकि, इस बर्बर हमले के पीछे का मुख्य मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। परिवार वालों का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई, उसी समय पास में ही हल्दी की एक और रस्म चल रही थी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक शिव शंकर के परिवार में उसकी पत्नी अर्चना देवी और दो छोटे बच्चे हैं। उसकी एक 9 साल की बेटी और एक 5 साल का बेटा है। पिता की मौत के बाद बच्चे और उसकी पत्नी गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बुद्धा कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

FSL टीम ने जुटाए सबूत

पुलिस प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है। FSL टीम की मदद से, पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी वैज्ञानिक सबूत जुटा लिए हैं। CCTV फुटेज के आधार पर, सभी छह हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है।