13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूड ट्रेंड में पत्तागोभी की रीएंट्री! स्नैक्स में शामिल करें और पाएं सेहत और स्वाद दोनों का मजा

Cabbage Snacks Trend in 2026 Food Trend: अगर पत्तागोभी आपकी फेवरेट सब्जी है, तो एक नया स्नैक ट्रेंड आपका भी 'स्नैक ब्रेक' बन सकता है। जानिए कैसे यह सस्ती और सेहतमंद सब्जी अब आपके स्नैक्स को स्वाद और स्टाइल के साथ भी भरपूर पोषण दे सकती है!
3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Sep 12, 2026

Cabbage Snacks Trend in 2026 Food Trend

Cabbage Snacks Trend in 2026 Food Trend: AI Creative

Cabbage Snacks Trend in: पत्तागोभी सब्जी का नाम सुनते ही कई बच्चे, बड़े और बुजुर्ग भी मुंह बना लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अब पत्तागोभी सिर्फ सब्जी की प्लेट तक सीमित नहीं, बल्कि स्नैक्स की दुनिया में भी यह अपनी जगह बना रही है। क्रिस्पी रोल्स से लेकर कबाब और बाइट्स तक, इसे नए-नए अंदाज में परोसा जा रहा है।

2026 में चर्चा में आई है पत्तागोभी

पत्तागोभी, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी के रूप में देखते हैं, तो अब इसे देखने का नजरिया बदलना होगा। दरअसल यह 2026 में खाने की दुनिया का नया ट्रेंड बन चुकी है। पिन्टरेस्ट की '2026 का फूड फोरकास्ट' रिपोर्ट ने इसे वर्ष की सबसे चर्चित सब्जी घोषित किया है। इस घोषणा के बाद से ही यह सोशल मीडिया, रेस्टोरेंट मेन्यू और घरों में एक नए अंदाज में पेश की जा रही है।

स्वाद और सेहत का तड़का

पत्तागोभी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन और पेट की सेहत के लिए अच्छी होती है। यह कैलोरी में कम और वॉल्यूम में अधिक होती है, इससे पेट जल्दी भरा महसूस होता है। इसके सेवन से वजन नियंत्रण और ब्लड शुगर स्थिरता में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें विटामिन C और K भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी और हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं।

नए रूप में पत्तागोभी का जायका

अब यह कहा जाए कि, पत्तागोभी अब एक क्रिएटिव स्नैक्स का हिस्सा बन चुकी है, तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। दरअसल कई रेस्टोरेंट्स और कैफे इसे रोस्टेड, फर्मेंटेड या वेकेम फ्राइड रूप में पेश कर रहे हैं। इसमें भी रेड कैबेज क्रिस्प्स, जिनमें पोषक तत्व और रंग सुरक्षित रहते हैं, और वसा की मात्रा कम होती है शामिल है।

एक शोध में कैबेज पाउडर, मक्का और चावल के आटे को मिलाकर चिप्स बनाए गए, जिनमें प्रति 100 ग्राम लगभग 409 किलो कैलोरी, 7 ग्राम प्रोटीन, 11 ग्राम वसा, और 71 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया गया। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी मौजूद थे।

फूड ट्रेंड्स में पत्तागोभी की वापसी

भारत में पत्तागोभी की लोकप्रियता सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रही। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के आधुनिक कैफे और फाइव-स्टार रेस्टोरेंट्स मेन्यू में इसे नए अंदाज में शामिल कर रहे हैं। वहां इसे नट-बेस्ड सॉस या इन्फ्यूज्ड ऑयल के साथ रोस्टेड कैबेज के नाम से पेश किया जा रहा है। डाइटिशियन और न्यूट्रिशियन एक्सपर्ट्स इसका कारण इसकी सस्ती उपलब्धता, लंबी शेल्फ लाइफ और पोषण से भरपूर गुण।

घर की रसोई में भी दिखा ट्रेंड

घरेलू रसोई में भी पत्तागोभी की नई पहचान बनी है। इसे पारंपरिक तरीकों से हटकर, जैसे कि पैन-फ्राइड पैनकेक्स, स्टिर-फ्राय, कटलेट, पकौड़े, और वायरल रेसिपी जैसे कैबेज पैनकेक्स और स्ट्रीट-स्टाइल मोमोज के रूप में बनाया जा रहा है। खासकर सोशल मीडिया और रील्स पर यह रेसिपी तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपके स्नैक्स ब्रेक में क्या बदल सकता है?

  • स्वाद में नया ट्विस्ट: पत्तागोभी की कुरकुराहट और मसालों का मेल आपके स्नैक्स को दिलचस्प बना सकता है।
  • सेहत का फायदा: फाइबर, विटामिन और कम कैलोरी इसे एक बेहतर विकल्प बनाते हैं।
  • बजट में फिट: यह सस्ती और आसानी से उपलब्ध सब्जी है, जिससे यह रोजमर्रा के स्नैक्स में शामिल करना आसान है।
  • ट्रेंड में बने रहना: कैफे और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के चलते यह आपके स्नैक्स को स्टाइलिश भी बना सकती है।

ये सावधानियां जरूरी

कुछ लोगों को पत्तागोभी से गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें सल्फर युक्त कुछ शर्कराएं होती हैं। इसलिए संवेदनशील पेट वाले लोग इसे धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करें।

कहना होग कि पत्तागोभी से बने स्नैक्स सिर्फ एक नया स्वाद नहीं, बल्कि सेहत, बजट और ट्रेंड का कमाल हैं। अगली बार जब आप स्नैक्स ब्रेक लें, तो एक बार पत्तागोभी के क्रंच को आजमाएं, यह आपके स्नैक्स को बदल सकता है।