आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ और फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और दिनभर की व्यस्तता के बीच लोग अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में योग एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। यही वजह है कि आज बड़ी संख्या में लोग अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना कितनी देर योग करना चाहिए?