एनवीडिया कंपनी के नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उद्योग जगत में चल रही चर्चाओं के अनुसार, भारतीय मूल के 3 शीर्ष प्रौद्योगिकी नेता संभावित उत्तराधिकारियों की सूची में प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इन नामों में गूगल क्लाउड के CEO थॉमस कुरियन, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO संजय मेहरोत्रा और पालो अल्टो नेटवर्क्स के CEO निकेश अरोड़ा शामिल हैं।