3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना-चांदी के दाम गिरे, खरीदारी से पहले जानिए ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को आई तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 3 Nov 2026, 5:34 PM IST

Gold Silver Price

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

सोना और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को आई तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आ गई है। MCX एक्सचेंज पर दोनों धातुएं बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। वैश्विक बाजार में भी कीमतें काफी गिर गई हैं। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दिखी है। सोमवार बाजार में रिकवरी के बाद आज यानी मंगलवार 3 नवंबर को Comex पर सोना 0.39% तक टूट गया और 3954.00 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी के दाम 1.39% तक गिरे और ऐसे में कीमत 50.180 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में दाम गिरे

घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज सोना गिरकर करीब ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.80 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर क्या हैं कीमतें?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1200 रुपए की गिरावट आई है और कीमत ₹1,39,045 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 3800 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,80,001 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स

दीवाली के सप्ताह की शुरुआत होते ही सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव भी शुरू हो चुका है। आज बाजार खुलते ही कीमतें धड़ाम हुईं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹139,360 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹127,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹104,520 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹180,300 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

ईरान पर अमेरिकी हमले का असर

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद धातुओं की कीमत में गिरावट आई है। अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के मुहाने पर स्थित केशम द्वीप पर गुप्त तरीके से एयर स्ट्राइक की है। इससे मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है और सैन्य अभियान फिर से शुरू होने की उम्मीद है। हाल में इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से चुनावों के बाद ईरान पर नए तरीके से हमले शुरू करने का आग्रह किया था। अमेरिका की इस एयर स्ट्राइक के बाद क्रूड ऑयल में भी मामूली तेजी देखने को मिली। साथ ही यूएस फेड रेट हाइक की संभावनओं को भी बल मिला है, जो सोने के लिए अच्छी खबर नहीं है। यही कारण है कि कीमतों में गिरावट देखने को मिली।