23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की कारोबारी गतिविधियों में तेजी: अक्टूबर में बिजनेस एक्टिविटी 4 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंची, महंगाई का रुख नरम

भारत की कारोबारी गतिविधियों में तेजी आई है। अक्टूबर में बिजनेस एक्टिविटी पिछले 4 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची है। इस दौरान महंगाई का दबाव भी नरम हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 23 Oct 2026, 1:52 PM IST

india business activity

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

अक्टूबर माह में भारत के निजी क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियों (Business Activity) में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। यह पिछले 4 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंची है। HSBC द्वारा जारी फ्लैश PMI (Purchasing Managers' Index) आंकड़ों के अनुसार, घरेलू मांग के साथ-साथ विदेशी बाजारों से मिले मजबूत ऑर्डरों ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्र दोनों को गति दी है। साथ ही महंगाई से जुड़े दबावों में भी नरमी देखने को मिली है।

आर्थिक गतिविधियों में विस्तार का संकेत

HSBC फ्लैश इंडिया कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स, जो विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की संयुक्त गतिविधियों को मापता है, सितंबर के 55.9 से बढ़कर अक्टूबर में 56.7 पर पहुंच गया। 50 से ऊपर का स्तर आर्थिक गतिविधियों के विस्तार का संकेत माना जाता है। यह जून के बाद कारोबारी गतिविधियों की सबसे तेज वृद्धि है।

आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने बाजार की स्थितियों में सुधार और नए ऑर्डरों में बढ़ोतरी की जानकारी दी। विदेशी मांग भी मजबूत रही और निर्यात ऑर्डरों में पिछले छह महीनों की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई।

HSBC की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन और नए ऑर्डरों की वृद्धि सितंबर के स्तर के आसपास बनी रही, लेकिन इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण पहलू निर्यात मांग में आई तेजी रही। उन्होंने कहा कि जून 2025 के बाद पहली बार निर्यात ऑर्डरों में इतनी मजबूत वृद्धि देखने को मिली है।

HSBC का अनुमान

प्रांजुल भंडारी ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए निर्माताओं ने कच्चे माल और तैयार माल दोनों का भंडारण बढ़ाया है। इसके साथ ही उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य पर पड़ने वाला दबाव भी लगातार कम हो रहा है, जो महंगाई के मोर्चे पर राहत का संकेत है।

हालांकि, रोजगार के मोर्चे पर तस्वीर कुछ मिश्रित रही। निजी क्षेत्र में रोजगार वृद्धि की गति धीमी पड़ी और सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने लगातार नौ महीनों तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के बाद इस बार नए कर्मचारियों की भर्ती लगभग रोक दी।

दूसरी ओर विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार बढ़ा, लेकिन यह वृद्धि सीमित रही। कई कंपनियों का मानना है कि मौजूदा स्टाफ स्तर फिलहाल काम के दबाव को संभालने के लिए पर्याप्त है, इसलिए बड़े पैमाने पर नई नियुक्तियों की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लंबित कार्यभार (बैकलॉग) में लगातार तीसरी बार गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट पिछले साढ़े छह वर्षों में संयुक्त रूप से सबसे तेज रही, जो इस बात का संकेत है कि कंपनियां काम को पहले की तुलना में अधिक कुशलता से पूरा कर रही हैं। इसके अलावा, एचएसबीसी फ्लैश इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई अक्टूबर में 54.9 दर्ज किया गया, जो विनिर्माण गतिविधियों में लगातार विस्तार को दर्शाता है।