वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बढ़ती निवेश होड़ और ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत ने उल्लेखनीय आर्थिक मजबूती दिखाई है। HSBC ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कहानी एआई के कारण पीछे छूटने की नहीं, बल्कि लचीलेपन, अवसरों और निरंतर विकास की कहानी है।