24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि, क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का संपूर्ण भविष्यफल

आज का राशिफल आपको बताएगा कि किन चीजों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए। आइए जानते हैं, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है?
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vinay Shakya

•

Updated: 24 Oct 2026, 11:31 AM IST

today horoscope

सांकेतिक इमेज (सोर्स- Chatgpt)

पुरातन ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों– मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन के लिए सभी भविष्यकथन किए जाते हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे?

वृषभ- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी। आपके व्यापार और आय में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनाएंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपको सहयोग देंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करने का समय है।

प्रवास की भी संभावना है। नए लोगों से लाभ हो सकता है। आर्थिक मामलों में अति उत्साह में निर्णय लेने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक मधुर बनेंगे। प्रेम संबंधों में अपने साथी की भावनाओं का आदर करें। भाइयों एवं घर के बुजुर्गों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


मिथुन- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी। आज का दिन आपके लिए बेहद लाभप्रद रहेगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं।

धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों से मुलाकात आनंददायक होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र से भी लाभ होगा। उत्तम भोजन का सुख मिल सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी एवं व्यापार में लाभ होने की संभावना है।

मेष- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी। आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति में समय व्यतीत होगा। किसी बात की उलझन के चलते कोई योग्य निर्णय नहीं ले सकेंगे। आज पैसे का लेन-देन टाल दें। मन में किसी बात का डर बना रहेगा।

नौकरीपेशा लोग समय पर काम नहीं हो पाने से चिंतित रहेंगे। धार्मिक काम में पैसे खर्च होंगे। विदेश में बसने वाले सगे संबंधियों का समाचार प्राप्त कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। तनाव के कारण स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है।

कर्क- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी। आज का दिन भाग्य वृद्धि का दिन है। विदेश या दूर किसी स्थान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आज स्वस्थ रहेंगे। प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों और परिजनों के साथ दिन आनंदप्रद रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। विदेश जाने के प्रयास और धार्मिक कामों में सफलता मिलेगी।

सिंह- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तबीयत खराब होने से धन खर्च होगा। स्वभाव उग्र बनेगा, ऐसे में वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। आपको नकारात्मक विचार बहुत परेशान करेंगे। गलत काम में न फंस जाएं, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। धार्मिक मामलों में रुचि लेने से मानसिक शांति मिल सकती है।

कन्या- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी। सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। नए कपड़े और आभूषण खरीदने में आपकी रुचि हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारों से संबंध अच्छे बनेंगे। पति-पत्नी में घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान से अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज विरोधियों को काफी पीछे छोड़ सकेंगे।

तुला- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। काम में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको यश मिलेगा। माता-पिता से कोई अच्छे समाचार मिल सकते हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। अविवाहित जातकों का रिश्ता आज पक्का होने की संभावना रहेगी। निवेश में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी। आपका दिन मध्यम फलदायी हैं। छात्रों को सफलता मिल सकती है। नए काम की शुरुआत आज ना करें।

आर्थिक आयोजन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। शेयर बाजार के निवेश से आज दूर रहें। यात्रा को टालना बेहतर है। आज परिजनों के साथ किसी छोटी बात पर भी विवाद हो सकता है। आज समय पर कार्य पूरा करने की कोशिश करें।

धनु- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी। आज आप थकावट महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आप पूरी ऊर्जा से काम नहीं कर पाएंगे। बहुत से काम अधूरे ही रह सकते हैं। परिवार में तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। इससे आपको मानसिक भय का अनुभव होगा। पिता या भाई से विवाद हो सकता है। अनिद्रा की समस्या होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। समाज में मान भंग होने की भी आशंका रहेगी। आर्थिक हानि हो सकती है। आज हो सके तो आप ध्यान या योग करके मन को स्थिर रखने का प्रयास करें।

मकर- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी। आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मन में किसी बात की चिंता हो सकती है। परिवार में झगड़े के वातावरण से उदासी होगी। शरीर में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव होगा। रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। छाती में दर्द या कोई विकार हो सकता है। नींद नहीं आने की परेशानी रहेगी। मानहानि की आशंका बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। विपरित परिस्थिति बनी रहेगी।

कुंभ- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी। आज मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। चिंता दूर होने से उत्साह में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम करेंगे। उनके साथ दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी। छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी और विरोधियों के समक्ष विजय मिल सकती है।

मीन- 24 अक्टूबर, 2026 शनिवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी। आज आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा। उत्साह बढ़ेगा।

नए काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक उद्देश्य से प्रवास होगा। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव हो तो अभी इसे टालें। कुटुंब के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे। प्रवास और पारिवारिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे।

(डिस्क्लेमरः यह लेख ज्योतिष/वास्तु शास्त्र की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है, वैज्ञानिक तथ्य पर नहीं। कृपया इसे आस्था के रूप में लें और महत्वपूर्ण निर्णयों से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें)