
जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के हास्पिटल रोड के पास दुर्गा पूजा के समय दो समुदायों में जमकर पत्थरबाजी और मारपीट का मामला सामने आया है।

यह घटना तब हुई जब दुर्गा पूजन कार्यक्रम का चल रहा था।

जब पूजा हो रही थी उसी समय कुछ अराजकतत्वों ने जरनेटर का कनेक्शन काट दिया।

जिसके बाद दुर्गा पूजा समिती के भड़के सदस्यों ने ताजिया का झंडा उखाड़ दिया।

जिसके बाद से विवाद बढ़ गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।