
महेश नवमी के मौके पर बच्चों को पाठ्यसामग्री वितरित करते सभा के पदाधिकारी व प्रायोजक परिवार।

बेंगलूरु. माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज का 5157 वां उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के रूप में मनाया गया। दो दिवसीय आयोजन के तहत ओकलीपुरम स्थित माहेश्वरी भवन में महेश पूजन एवं संगीतमय रुद्राभिषेक आदि कार्यक्रम हुए। चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य नाटिका, वरिष्ठ सदस्य सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को सरस्वती पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम हुए।

समारोह में उपस्थित समाज के लोग।

रुद्राभिषेक करते श्रध्दालु।