5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुंधा माता के दरबार से शुरू की गौरव यात्रा, साधु संतो का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुंधा माता के दरबार से शुरू की गौरव यात्रा, साधु संतो का लिया आशीर्वाद  
2 min read
Google source verification
CM Raje Starting Rajasthan gaurav yatra

RajasthanGauravYatra की शुरुआत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुंधा माता के दरबार से की। इस दौरान विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां सुंधा जी की पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद साधु-संतों से आशीर्वाद लिया।  

CM Raje Starting Rajasthan gaurav yatra

मुख्यमंत्री ने बाड़मेर के गुड़ामालानी क्षेत्र से जनसंबोधन किया। गुड़ामालानी विस क्षेत्र की जनता को गौरव यात्रा में आने पर आभार भी जताया।

CM Raje Starting Rajasthan gaurav yatra

मुख्यमंत्री ने बाड़मेर की जनता को कहा कि नर्मदा नहर का पानी मरुस्थल तक पहुंचाने में हमने कड़ी मेहनत की है, जिसके तहत क्षेत्र के 263 गांवों को शुद्ध पानी मिलेगा।    

CM Raje Starting Rajasthan gaurav yatra

इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपने चार साल के कार्य भी गिनाए। साथ ही CM राजे ने जनता को संबोधन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से 40 हजार करोड़ रुपये बचाकर ऐसी Barmer Refinery cum Petrochemical Complex की स्थापना की है जो रेगिस्तान की धरती पर सोना उगलने का काम करेगी।