
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने राजस्थान दौरे के तहत शनिवार को सवाईमाधोपुर के गंगापुरसिटी पहुंचे।

इस दौरान भरतपुर संभाग में शाह ने शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया।

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाह का जोरदार स्वागत किया।

शक्ति केंद्र सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया।