
शहर की सुजान गंगा नहर में सोमवार शाम एक युवक ने छलांग लगा दी।

उसे कूदता देख लोग नहर की तरफ दौड़े तो युवक नीचे पानी में डूबता नजर आया। कुछ ही देर में युवक डूब गया।

एसडीआरएफ के जवान बुलाए, जिस पर करीब दो घंटे बाद युवक का शव निकाला जा सका।

मृतक की पहचान नमक कटारा मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक का शव जिला आरबीएम अस्पताल में रखवाया है।

सीओ आवड़दान रत्नू ने बताया कि युवक चौबुर्जा गेट के पास दो अन्य लोगों के साथ में था और कूदने की कह रहा था, जिस पर उसे रोक लिया। लेकिन आगे जाकर उसने छलांग लगा दी। उसके बाद वह लोग मौके से भाग निकले।