
स्पिक मैके की ओर से भीलवाड़ा में शनिवार को तीन जगह पद्मविभूषण हबीब तनवीर एवं विजयदान देथा (विजी) की कहानी पर आधारित नाटक चरणदास चोर नाटक का मंचन किया गया। नाटक में नशामुक्ति, वचनबद्धता व हमेशा सच बोलने की सीख दी गई।

मंचन कुवाड़ा रोड के नोबल इंटरनेशनल स्कूल, पांसल रोड के ग्रीनवेली सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा विट्टी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। चेप्टर कोर्डिनेटर कैलाश पालिया ने बताया कि नया थियेटर भोपाल के निदेशक रामचन्द्र सिंह निर्देशित नाटक 'चरणदास चोर' का मंचन इन तीनों स्कूलों में किया गया।

इसमें कलाकारों ने विद्यार्थियों को सच्चाई की ताकत समझाई। नाटक में एक चोर की कहानी थी, जो सच्चाई की राह पर चला। उसने निर्णायक वक्त में भी झूठ का सहारा नहीं लिया, भले ही खुद की जान देनी पड़े।

बच्चे खूब गुदगुदाए मंचन के दौरान मुख्य पात्र चरणदास और कोतवाल की मटरगस्ती, शैतानिया और मजाकिये अंदाज ने बच्चों को गुदगुदाया।

शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल आचार्य, सुदेश व्यास, हरीश पंवार, सीजीएसटी के सहायक आयुक्त अनिरूद्ध वैष्णव, दीपिका पाराशर, अक्षी मेहता, हर्षवर्धन सिंह राठौड़, जीवी भाटिया, मनदीप कौर, रविन्द्र कौर, अकीन चौधरी, आभा मित्तल आदि उपस्थित थे।