6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर इंडिया को किस्तों में मिलेगा राहत पैकेज, पुनर्रुद्धार योजना इसी माह

नागरिक उड्डयन सचिव राजीव नयन चौबे का कहना है कि एयर इंडिया को किस्तों में पैकेज दिया जा सकता है।  
2 min read
Google source verification
Air india

नई दिल्ली। पचास हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज में डूबी सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया को पटरी पर लाने के लिए सरकार एक योजना तैयार कर रही है। योजना को इस महीने के अंत तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। नागरिक उड्डयन सचिव राजीव नयन चौबे ने दिल्ली में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं को बताया कि एयर इंडिया को किस्तों में पैकेज दिया जा सकता है। साथ ही योजना के तहत सरकारी एयरलाइन की लागत घटाने पर पूरा ध्यान होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कंपनी का राजस्व बढ़ाने के लिए भी एक योजना पर विचार किया जा रहा है।

Air india

अभी कंपनी के प्रबंधन में बदलाव की योजना नहीं: चौबे सरकार ने पहले एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश की योजना बनाई थी, लेकिन इस वर्ष के विनिवेश प्रक्रिया में किसी खरीददार के सामने नहीं आने के बाद फिलहाल विनिवेश की योजना टाल दी गई है। चौबे ने कहा कि अभी कंपनी के प्रबंधन में बदलाव की कोई योजना नहीं है। आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इसी सप्ताह एयर इंडिया के भविष्य पर कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक प्रदीप सिंह खरोला के साथ एक बैठक की थी।