
परम्परागत एवं पौराणिक पर्व पोला बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ-साथ सोमवार को मनाया गया।

बैलोंं का आकर्षक तरीके से सजाया गया।

इस अवसर भगवान भोलेनाथ की सजीव झांकी के रूप में पीयूष शर्मा नंदी पर सवार हो कर नगर भ्रमण पर निकले।

सिवनी के महाकाल ग्रुप के सदस्य भोले बाबा व अघोरी के रूप में भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की।

आदिवासी गेड़ी नृत्य टोली, लड़कियों का अखाड़ा, ढोल बाजे, बेंजो व डीजे के साथ गुड़ी यात्रा निकली।

मेला में हैरत अंग्रेज करतब का प्रदर्शन किया गया।

चल समारोह की भव्यता देखने हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

सुंदर साज सज्जा वाली बैल जोड़ी में प्रथम फसिया सेमर निवासी बाबूलाल उइके, द्वितीय सुखदयाल चौरे, तृतीय श्रीकृष्णा इंग्ले और दो सांत्वना पुरस्कार सोनू धुर्वे व विजय महाजन को दिए गए।