
एबी डिविलियर्स :- दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस सूची में सबसे आगे है। साल 2015 में डिविलियर्स के नाम पर महज 31 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई इस पारी में डिविलियर्स ने 9 चौकों और 16 छक्कों की मदद से 44 गेदों में 149 रन की शानदार पारी खेली थी।

कोरी एडंरसन :- न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने साल 2014 में महज 36 गेदों में शतक लगा कर आफरीदी के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था। बता दें कि इससे पहले से आफरीदी का रिकॉड लंबे समय तक रहा था। वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलते हुए कोरी एंडरसन ने 36 गेंदों में शतक पूरा किया। साथ ही आउट होने से पहले 47 गेदों में 6 चौकों और 14 छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। यह मैच साल 2014 के पहले ही दिन खेला गया था।

शाहिद अफरीदी :- लंबे समय तक सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले शाहिद अफरीदी ने ये कारनामा साल 1996 में किया था। जब अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए महज 37 गेंदों में शतक ठोक कर धमाका कर दिया था। इस मैच में अफरीदी ने 11 छक्के और 6 चौके लगाए थे। अफरीदी के नाम पर यह रिकॉर्ड लगभग 17 सालों तक रहा।

मार्क बाउचर :- साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर ने 2006 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ 44 गेंद में शतक जड़ा था। सबसे तेज सेंचुरी में उनका नंबर तीसरा है। 141 रन की पारी में उन्होंने 10 छक्के और 8 चौके लगाए थे।

ब्रायन लारा और शाहिद आफरीदी :- सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर दो बल्लेबाज है। चौथे नंबर पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज बैट्समैन ब्रायन लारा और शाहिद अफरीदी दोनों हैं। दोनों ने 45 गेंदों में सेंचुरी जड़ी हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2006 में 45 गेंदों में 102 रन बनाए थे। वहीं, लारा ने बांग्लादेश के खिलाफ 1999 में यह कारनामा किया था।

जेसी राइटर :- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जेसी राइटर अपनी तेज तर्रार पारी के साथ-साथ अपने कद-काठी को लेकर भी दर्शकों की जेहन में बने रहते है। मोटे कद के राइटर ने साल 2014 महज 46 गेंदों में शतक लगाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। खासबात यह रही कि साल 2014 के पहले ही दिन यानी 1 जनवरी 2014 को दुनिया के दो बल्लेबाजों ने सबसे तेज शतक ठोकी।

सनथ जयसूर्या :- श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ 48 गेंद में शतक जड़ा था। सबसे तेज सेंचुरी में उनका नंबर छठा है। 134 रन की पारी में उन्होंने 11 छक्के और 11 चौके लगाए थे। जयसूर्या टॉप टेन में दो बार शामिल है।

विराट कोहली :- भारत की ओर से इस सूची में शामिल एक मात्र खिलाड़ी विराट कोहली है। विराट कोहली इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था। इस मुकाबले में कोहली की पारी के बल पर ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी से मैच छीन लिया था। पारी के दौरान कोहली ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए थे।

शाहिद आफरीदी :- टॉप टेन में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने तीसरी बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उन्होंने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ 53 गेंदों में शतक लगाया था। अफरीदी ने 4 छक्के और 17 चौके लगाए थे। दूसरा, चौथा और नौवां तेज शतक अफरीदी के नाम है।

सनथ जयसूर्या :- श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ 55 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। 130 रन की पारी में उन्होंने 6 छक्के और 16 चौके लगाए थे। जयसूर्या टॉप टेन में छठे और दसवें नंबर पर हैं।