लाल और सफेद पत्थरों से बना ऐतिहासिक सिटी जुबली हॉल देखें ….तस्वीरों में
धौलपुर, एक ऐसा ऐतिहासिक शहर जो कभी धवलपुर था। सीने में सदियों पुराने राज दफन किए इस शहर ने सामंती राज भी देखा तो मुगल शासकों का अत्याचार भी झेला। इतना ही नहीं, अंग्रेजों का भी सामना किया। इस स्वर्णिम सफर की बानगी ऐतिहासिक इमारतों में भी नजर आती है, जिसका जीता-जागता उदाहरण है यहां का सिटी जुबली हॉल।