
दही, आचार सिरका: आप फलों का सिरका, आचार या फिर दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये प्रोबायोटिक्स आंतों को साफ करते हैं। जामुन और सेब का सिरका बेहद फायदेमंद हो सकता है।

फाइबर युक्त भोजन: खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएंगे, तो भी आपको फायदा होगा। ऐसे फलों व सब्जियों का सेवन करें, जिसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा है। फाइबर आंतों की सफाई करता है, कुछ बीज भी मददगार साबित हो जाते हैं।

एलोवेरा जूस: एलोवेरा जूस भी आंतों की सफाई में लाभकारी है। आयुर्वेद में एलोवेरा को बेहद गुणकारी माना गया है। एलोवेरा पाचन सुधारने के साथ—साथ त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी गुणकारी माना गया है।

नींबू: नींबू आंतों की सफाई करने का सबसे ज्यादा प्रभावी तरीका है। रोजाना नींबू के सेवन से आंतों को साफ करने में मदद मिलती है। गर्म पानी में नींबू का इस्तेमाल करेंगे, तो जरूर फायदा मिलेगा।

नमक का पानी: आप दो चम्मच नमक के पानी से भी अपनी आंतों को साफ कर सकते है। ध्यान रहें कि नमक सैंधा होना चाहिए, ताकि नुकसान न होंगे। सप्ताहभर दिन में दो बार ऐसे करेंगे तो जरूरी फायदा होगा।

गुनगुना पानी: आंतों की सफाई के लिए रोजाना 6-8 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा पानी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। पपीता, खरबूज, खीरा और टमाटर के रोजाना सेवन से भी हम आंतों को साफ कर सकते हैं।