
आजकल ज्यादातर लोग शादी—पार्टी आदि जगहों पर जाने से पहले अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो और निखार चाहते हैं। इसके चलते वो ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद ब्लीचिंग प्रॉपर्टी खाल की ऊपरी सतह को काटकर रंगत को निखारता है। मगर इससे जलन और इरिटेशन जैसी दिक्कतें आती हैं। आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के 10 टिप्स बताएंगे।

ब्लीच से त्वचा में हुई जलन को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका एलोवेरा जेल का प्रयोग है। इसके इस्तेमाल के लिए ब्लीच छुड़ाने के बाद पूरे चेहरे एवं गर्दन पर एलोवेरा जेल की मोटी लेयर लगा लें। अब दस मिनट तक इसे सूखने दें। फिर पानी से धो लें। इससे राहत मिलेगी। जलन ज्यादा होने पर इसे दो से तीन बार इस्तेमाल करें।

त्वचा की इरिटेशन कम करने के लिए कच्चा व ठंडा दूध भी बहुत उपयोगी साबित होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉटन बॉल्स को दूध में डूबोकर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। अब इसे 15 मिनट तक रहने दें। अब चेहरा धो लें। इससे जलन कम हो जाएगी।

अगर किसी को ब्लीच लगाने से लाल चकत्ते व दाने हो गए हैं तो इसे ठीक करने के लिए एक से दो चम्मच चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं। इससे स्किन की गर्मी शांत होगी और चेहरे को ठंडक मिलेगी। इससे इरिटेशन भी कम होगी।

जलन को कम करने के लिए आलू भी बहुत उपयोगी साबित होता है। इसमें एंटी हीलिंग तत्व होते हैं जो स्किन को डैमेज होने से बचाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आलू के मोटे छिलके उतारकर प्रभावित हिस्से में रखें। इसे आधे घंटे तक रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें, आराम मिलेगा।

जलन और लाल रैशेस को कम करने के लिए नारियल का तेल अच्छा विकल्प है। इसमें एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। ये जलन को कम कर त्वचा को हील करने में मदद करता है। इस तेल से मसाज करने पर त्वचा की डैमेज लेयर ठीक होती है।

ब्लीच से हुई जलन और फटी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए नारियल के दूध का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए पानी वाले नारियल को पीसकर उसका मिल्क निकाल लें। अब कॉटन बॉल्स से चेहरे पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें। चेहरा चमकदार हो जाएगा।

नारियल का पानी भी ब्लीच से डैमेज हुई स्किन को हील करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए साफ चेहरे पर रुई से नारियल का पानी लगाएं। अब इसे 10 मिनट तक रहने दें। अब चेहरा धो लें, राहत मिलेगी।

चेहरे की इरिटेशन को ठीक करने के लिए खसखस का उपाय भी बहुत लाभकारी साबित होता है। इसे प्रयोग करने के लिए खसखस को भिगोकर पीस लें। आप चाहे तो रेडीमेड पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ये आॅर्गेनिक होना चाहिए। अब इस पेस्ट में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इसे 15 मिनट तक रहने दें, इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

जलन और रैशेस को ठीक करने के लिए ग्लिसरीन भी बेहतर विकल्प है। इसके इस्तेमाल के लिए कॉटन बॉल्स की मदद से प्रभावित स्थान पर ग्लिसरीन की मोटी परत लगा लें। इसे 10 मिनट तक रहने दें। अब 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। यदि जलन ज्यादा हो तो मसाज न करें। अब नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।