8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह जल्दी नहाने का ये है सबसे बड़ा फायदा, इन तरीकों से भी रह सकते हैं फिट

हेल्दी लाइफ के लिए डायट के अलावा रूटीन में भी करने होंगे बदलाव

4 min read
Google source verification
shower benefits

एक अच्छी सेहत का राज व्यक्ति की दिनचर्या में छुपा होता है। जो लोग जल्दी सोने और जल्दी उठने के सिद्धांत को फॉलो करते हैं उनमें दूसरों के मुकाबले रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है। वे उनसे ज्यादा फिट होते हैं। इस बात की पुष्टि कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं रिसर्च में भी हुई है। इसके अलावा सुबह सही पर नहाने का भी विशेष महत्व होता है। इसी से आपकी बॉडी का टेम्परेचर निर्धारित होता है।

shower benefits

सूर्योदय पर उठना स्वस्थ्य रहना है तो आपको अपने दिन की शुरुआत जल्दी उठ कर करनी होगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग सुबह 5 से 6 बजे तक के बीच उठते हैं, उनके शरीर में आॅक्सीजन का स्तर ज्यादा होता है। इससे शरीर के सभी भागों में पर्याप्त ब्लड का बहाव होता है। जल्दी उठने के महत्व का वर्णन हमारे कई प्राचीन ग्रंथों में भी देखने को मिलता है। उनके अनुसार जल्दी उठने से मन शांत होता है। साथ ही कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

shower benefits

उठने के आधे घंटे के अंदर करें स्नान स्वास्थ शरीर के लिए महज जल्दी उठना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही समय पर नहाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक जो व्यक्ति सुबह उठने के आधे घंटे के अंदर नहा लेने से शरीर का तापमान पूरे दिन नियंत्रित रहता है। इससे सर्दी जुखाम एवं बुखार से भी छुटकारा मिलता है। ये स्किन के लिए भी बहुत कारगर उपाय है। जिन लोगों की त्वचा रूखी है उनके सुबह नहाने से त्वचा फटती नहीं है। वहीं जिनकी स्किन आॅयली है उनके सुबह नहाने से आॅयल जमता नही है।

shower benefits

सुबह आठ बजे तक कर लें नाश्ता आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों को नाश्ता करने के लिए समय नहीं मिल पाता है। इसलिए लोग क्विक फूड के चक्कर में जंक फूड खा लेते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग बेवक्त भी खाना खाते हैं, जिसके चलते उन्हें एसिडिटी, पेट फूलना, भूख न लगना आदि बीमारियां हो जाती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए हमारा सही समय पर नाश्ता करना बहुत जरूरी हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक हमें सुबह नींद से जागने के 1 से आधे घंटे में नाश्ता करना जरूरी होता है, क्योंकि रात के 7 से 8 घंटे की नींद के बाद हमारा पेट सुबह खाली होता है। इस वक्त मेटाबॉलिज्म भी काफी तेज होता है। ऐसे में हेल्दी खाना खाने से शरीर को काफी मात्रा में विटामिंस मिलते हैं। इससे पूरे दिन शरीर में एनर्जी रहती है। d

shower benefits

डिनर का भी टाइम है फिक्स आयुर्वेदाचार्यों के मुताबिक व्यक्ति को रात का खाना सूर्यास्त से पहले करना चाहिए। सूरज ढलने के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि रात में शरीर की जठरांगिनी यानि मेटाबॉलिस्म बहुत धीरे काम करती है। जिसके चलते रात में खाया गया खाना जल्दी पच नहीं पाता। इससे शररी में खाना सड़ने लगता है और गैस बनाने लगता है। चूंकि आजकल की इस बिजी लाइफ में लोग ये नियम फॉलो नहीं कर सकते हैं, इसलिए वे रात का भोजन हर हाल में 8 बजे तक कर लें। याद रखें कि डिनर में बहुत लाइट खाना खाएं। जिससे शरीर को भोजन पचाने में ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।

shower benefits

8 घंटे की नींद भी बहुत जरूरी हेल्दी लाइफ के लिए व्यक्ति को सिर्फ खाने पीने पर ही ध्यान नहीं देना है। बल्कि उसे अपने सोने का समय भी निर्धारित करना होगा। विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ शरीर के लिए व्यकित को कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे कम सोने से थकान, दिमागी टेंशन, शारीरिक कमजोरी आदि परेशानी होती है। इससे मौसमी बीमारी होने का भी खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल साइंस के अनुसार रात में सोने का सबसे बेहतर समय 10:00 बजे से 11 बजे तक का होता है। इस बीच सबसे ज्यादा गहरी नींद आती है।