2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे स्पेशल: इस पाकिस्तानी क्रिकेटर से रह चुका है जरीन खान का अफेयर, उनके लुक्स पर थीं फ़िदा

बचपन में ही पिता ने जरीन और उनकी मां को मझधार में छोड़ दिया था

4 min read
Google source verification
zareen khan

फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन खान आज 31 साल की हो गई हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में एक्टर सलमान खान लेकर आए थे। तब से लेकर अब तक का जरीन का सफर बहुत संघर्ष—भरा रहा है। उनकी ज्यादातर मूवीज फ्लॉप रही हैं, लेकिन मूवी हेट स्टोरी 3 के लिए उनके काम को बहुत सराहा गया था। आज हम आपको जरीन से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे।

zareen khan

जरीन का जन्‍म 14 मई 1987 को मुंबई में हुआ था। जरीन की एक बहन भी है। उनके पिता ने दो बेटियों के जन्म को एक बोझ समझा। इसी के चलते वे जरीन की मां से अलग हो गए थे।

zareen khan

जरीन का सपना हीरोइन नहीं बल्कि डॉक्टर बनना था। मगर फिल्म युवराज के सेट पर जरीन को देख सलमान ने उन्हें कास्ट करने का मन बना लिया। चूंकि उस वक्त सलमान खान का कटरीना से ब्रेकअप हो चुका था और जरीन की शक्ल उनसे काफी मिलती थी, इसलिए सलमान ने उन्हें अपनी मूवी वीर में काम करने का प्रस्ताव दिया।

zareen khan

बताया जाता है कि जरीन का अफेयर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ रह चुका है। हालांकि एक इंटरव्यू में जरीन ने बताया कि उन्हें शाहिद अफरीदी पर क्रश था। वो उन्हें बचपन से क्रिकेट खेलता देख रही हैं। उन्हें शाहिद की हेयर स्टायल और लुक्स पसंद थे।

zareen khan

जरीन ने भले ही फिल्मों में बोल्ड सीन्स दिए हो, लेकिन हकीकत में वो बचपन से ही बहुत शर्मीली थीं। साथ ही वो अनजान लोगों के टच से भी डरती थीं। जरीन ने इस बात का खुद खुलासा किया है कि उन्हें भीड़ में जाना पसंद नहीं था क्योंकि उन्हें इस बात का हमेशा डर रहता था कि कहीं कोई उन्हें छू न लें।

zareen khan

जरीन बचपन से हेल्दी थी। इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें अपना वजन कम करना पड़ा। मगर इसके लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने घंटों जिम में पसीन बहाये हैं। जरीन के बढ़े हुए वजन के चलते उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है।

zareen khan

जरीन ने तो वैसे अपने करियर में कुल 11 मूवीज की हैं, लेकिन उनकी कोई भी पिच्चर थियेटर में कमाल नहीं दिखा पाई है। हालांकि उनकी एक मूवी हेट स्टोरी 3 को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें उन्होंने कई बोल्ड सीन्स दिए थे। जरीन का ये हॉट अवतार लोगों ने पहली बार देखा था।

zareen khan

जरीन खान फिल्म हेट स्टोरी 3 में पहले काम नहीं करना चाहती थीं। मगर अपनी मां के कहने पर उन्होंने ये फिल्म साइन की थी। बताया जाता है कि उनके घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया था।

zareen khan

जरीन एक और पिच्चर को लेकर भी काफी विवादों में थी उसका नाम है ‘अक्सर 2’। जरीन ने मूवी के प्रोड्यूसर नरेन्द्र बजाज पर आरोप लगाया था कि ‘अक्सर 2’ की शूटिंग के पहले उन्हें कहा गया था कि ये एक साफ—सुथरी फिल्म है। मगर बाद में उन्हें छोटे कपड़े पहनने को कहा गया था।

zareen khan

जरीन अपने उसूलों की भी बहुत पक्की हैं क्योंकि घर की स्थिति अच्छी न होने के बावजूद उन्होंने 1 करोड़ रुपये का विज्ञापन ठुकरा दिया था। दरअसल उन्हें एक वजन घटाने का ऐड ऑफर हुआ था, लेकिन जरीन का मानना है कि वो किसी ऐसे प्रॉडक्ट को बढ़ावा नहीं देना चाहती, जिसमें वह खुद विश्वास नहीं रखती हैं।