29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फादर्स डे: इन 10 बच्चों को अपने पिता से मिला बिजनेस सेंस, किसी ने बनायी खुद की कंपनी तो किसी ने खानदानी व्यवसाय को बढ़ाया आगे

अंबानी से लेकर अदानी ग्रुप तक सबके बच्चों की है अपनी खासियत, कई लोगों ने इकोनॉमिक्स विषय में किया है ग्रेजुएशन
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 17 Jun 2018, 11:56 AM IST

businessman dad

कला—संगीत एवं अन्य क्षेत्रों की तरह बिजनेस फील्ड में भी बच्चों ने अपने पिता का नाम रौशन किया है। उन्होंने न सिर्फ अपने फैमिली बिजनेस को बल्कि खुद के व्यवसाय को भी विकसित किया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नामचीन बिजनेसमैन के बच्चों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने पिता के नाम को आगे बढ़ाया है।

businessman dad

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शुमार रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और बेटी ईशा ने उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है। दोनों इस वक्त कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर्स में शामिल हैं। अंबानी के दोनों बच्चे 24 साल की उम्र में कंपनी में शामिल हुए थे।

businessman dad

टाटा स्टील के मालिक लक्ष्मी मित्तल के बच्चों ने भी उनके व्यवसाय को बुलंदियों पर पहुंचाने में बहुत मदद की है। उनके बेटे आदित्य ने मित्तल ग्रुप को सन् 1997 में ज्वाइन किया था। तब से कंपनी की काफी ग्रोथ हुई है। इससे रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। वहीं लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनीशा ने भी साल 2004 में कंपनी को ज्वाइन किया। उन्होंने लंदन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

businessman dad

आईटी इंडस्ट्री में धाक जमाने वाली विप्रो कंपनी के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफ़िसर एवं बोर्ड मेंबर रिशाद प्रेमजी आज दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने अपने पिता की कंपनी होने का फायदा नहीं उठाया, बल्कि आम लोगों की तरह खुद भी विप्रो में इंटरव्यू दिया। जिसके बाद वे अपने बिजनेस कौशल से आगे बढ़े। उन्होंने बाद में फाइनेंस, इंश्योरेंस और बैंकिंग सर्विसेज का भी कार्यभार संभाला।

businessman dad

फार्मास्यूटिकल जगत में अपना नाम बनाने वाली सन कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर आलोक सांघवी ने भी अपने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता की है। उन्हें व्यवसायिक गुण अपने पिता से विरासत में मिली है। तभी तो उन्होंने दवाई कंपनी के अतिरिक्त खुद की एक सोलर कंपनी भी बना ली है, जिसका नाम पीवी पॉवरटेक है।

businessman dad

एयरटेल कंपनी के फाउंडर सुनील मित्तल की तरह उनके बेटे कैविन मित्तल भी बिजनेस के दांवपेच में माहिर हैं। तभी तो उन्होंने अपने पिता के बिजनेस में अपना करियर बनाने की बजाय खुद का व्यवसाय शुरू किया। आज वो हाइक मैसेंजर ग्रुप के मालिक हैं। उनकी सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके इस मैसेंजर ऐप को करीब 35 मिलियन लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

businessman dad

गोदरेज कंपनी के मालिक आदि गोदरेज की बेटी निसा भी अपने पिता के बिजनेस में हिस्सेदार हैं। पापा के बिजनेस को विकसित करने का काफी श्रेय निसा को जाता है। वो कंपनी में बीस हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अपनी निगरानी में हैंडल करती हैं। खानदानी व्यवसाय के अलावा निसा डसारा नामक एक संगठन भी चलाती हैं, जो लड़कियों की शिक्षा में मदद करती है।

businessman dad

एचसीएल ग्रुप के फाउंडर शिव नादर की इकलौती बेटी रौशनी भी कंपनी का हिस्सा हैं। उन्होंने कंपनी में एक मामूली पद से शुरुआत की थी, मगर उनकी मेहनत से वो एक साल के अंदर ही कंपनी की एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर बन गईं।

businessman dad

बिरला कंपनी के मालिक कुमार मंगलम की बेटी अनन्या बिरला को भी व्यवसायिक गुण अपने पिता से विरासत में मिली है। उन्होंने अपने खानदानी बिजनेस में एंट्री के बजाय अपनी खुद की एक कंपनी शुरू की है। जिसका नाम स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड है। इस कंपनी को उन्होंने दो साल पहले शुरू किया था। ये कंपनी गरीब लोगों को अपना छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए लोन देती है।

businessman dad

अदानी ग्रुप आॅफ कंपनी के मालिक गौतम अदानी के बेटे करण अदानी भी अपने पिता के व्यवसाय में उनका हाथ बंटा रहे हैं। करण ने इकनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद अपने पिता की कंपनी को साल 2009 में ज्वाइन किया था। वो इस समय वो अदानी पोर्ट्स के सारे स्ट्रैटेजी डेवलपमेंट का काम संभाल रहे हैं।