24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैपी बर्थडे: 8 सालों में रणवीर ने तोड़े बॉक्स आॅफिस के सारे रिकॉर्ड, किंग खान को भी छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह नहीं रणवीर भवानी है असली नाम, इस वजह से बदला अपना सरनेम

4 min read
Google source verification
ranveer singh

बॉलीवुड के एनर्जेटिक हीरो रणवीर सिंह आज 33 साल के हो गए हैं। उन्होंने महज छह सालों में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना कब्जा जमा लिया है। उनकी शानदार एक्टिंग और बिंदास अदाज ने उन्हें बॉलीवुड का नया बादशाह बना दिया है। आज हम आपको रणवीर से जुड़े कुछ ऐसे ही इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में बताएंगे।

ranveer singh

रणवीर सिंह ने यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुष्का शर्मा के साथ बनी उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रणवीर ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल्स से पहली मूवी में ही सबका दिल जीत लिया था। उनकी इस फिल्म ने 23 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

ranveer singh

इसके बाद रणवीर की फिल्में एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती चली गई। उनकी लूटेरा मूवी ने 24 करोड़ की कमाई की तो वहीं लेडीज वर्सेस रिकी बहल ने 27 करोड़, किल दिल ने 28 करोड़ और बेफिक्रे ने 60 करोड़ रुपए की कमाई की।

ranveer singh

रणवीर के करियर में दिल धड़कने तो फिल्म टर्निंग प्वाइंट लेकर आई। इस मल्टी स्टारर मूवी में भी रणवीर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। उनकी इस मूवी ने सिनेमाघरों में करीब 70 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद गुंडे, गोलियों की रासलीला जैसी मूवीज ने उन्हें टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल कर दिया।

ranveer singh

मगर सबसे खास बात यह रही कि साल 2015 में नौजवान रणवीर की टक्कर बॉलीवुड के बादशाह से हुई। किंग खान जहां काजोल के साथ दोबारा जुड़कर लोगों का दिल जीतना चाहते थे। वहीं रणवीर भी दीपिका के साथ कैमिस्ट्री को लेकर सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरने को तैयार थे। रणवीर की बाजीराव मस्तानी ने शाहरुख की दिलवाले को करारी शिकस्त दी और मूवी ने 188 करोड़ रुपए की कमाई की।

ranveer singh

रणवीर सिंह वो पहले एक्टर बनें जिन्होंने बॉलीवुड के किंग की बादशाहत छीनी क्योंकि इससे पहले जिसने भी शाहरुख से पंगा लिया उसको मुकी खानी पड़ी थी। साल 2012 में शाहरुख के आॅपोजिट अजय देवगन अपनी मूवी सन आॅफ सरदार के साथ उतरे थे। वहीं शाहरुख की जब तक है जान मूवी आई थी। उस वक्त किंग खान की फिल्म ने सबको धूल चटा दी थी।

ranveer singh

साल 2018 में रिलीज हुई रणवीर की मूवी पद्मावत ने भी बॉक्स आॅफिस पर जमकर कमाई की। इसमें खिलजी के ऐतिहासिक किरदार ने रणवीर को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। अब सारे निर्देशक उनके साथ काम करने को बेकरार हैं। इस वक्त रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके आॅपोजिट सारा अली खान हैं।

ranveer singh

करियर में सफलता का ग्राफ देखे तो रणवीर एक के बाद एक सुपरहिट मूवीज दे रहे हैं। उन्होंने महज 9 फिल्मों में काम करके ही 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है। इसके साथ ही वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अभिनेता बन गए हैं।

ranveer singh

रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 में हुआ था। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि उनका असली नाम रणवीर भवानी है, लेकिन सरनेम लंबा होने की वजह से इसे सिंह कर लिया था।

ranveer singh

रणवीर बचपन से ही रुपहले पर्दे के दीवाने हैं। उन्हें एक्टिंग करना बहुत पसंद है, तभी वो बचपन में अलग—अलग तरह के किरदार निभाया करते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद कहा है कि मुझे शुरुआती दौर से ही पता था कि मुझे इस फील्ड में कुछ करना है।