11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगी क्रीम नहीं बल्कि इन 10 घरेलू नुस्खों से ठीक कर सकते हैं चेहरे के पिंपल्स

हम आपको आज ऐसे 10 घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको त्वचा को पिंपल्स से बचाएंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 16 Jul 2018, 4:25 PM IST

alovera

नई दिल्ली: बता दें कि जैसे ही बच्चे युवावस्था की और बढ़ते हैं तब उनके शरीर के साथ चेहरे की त्वचा में भी बदलाव आने लगता है ऐसे में उनके चेहरे पर कील मुहासे बढ़ने लगते हैं जो बेहद ही खराब लगते हैं ऐसे में हम आपको आज ऐसे 10 घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको त्वचा को पिंपल्स से बचाएंगे। ऐलोवेरा जेल: ऐलोवेरा जेल आसानी से घरों में मिल जाता है यह ऐलोवेरा की पेड़ में होता है जिसे आप आसानी से निकालकर अपने चेहरे पे लगा सकते हैं और इससे आपको मुहासे नहीं होंगे।  

sandle

चन्दन: चंदन थोड़ा सा महंगा होता है पर आसानी से इसे मार्केट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि अगर आप इसका पाउडर बनाकर इसका पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं तो इससे आपका चेहरा पिंपल्स से बचा रहेगा।  

skin desiease

नींबू: नींबू ना सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है बल्कि अगर इसे चेहरे पर लगाया जाए तो ये आपके चेहरे से कील मुहासों को भी दूर कर देता है।  

blemish

नीम: नीम के पत्तियों को पानी में उबाल लें और इससे रोजाना चेहरे को धोएं, ऐसा करने से कुछ ही दिन में आपके मुहासे ठीक हो जाएंगे।  

home remedies

मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए बेहद ही कारगर माना गया है और अगर आप इसे पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं तो आपको कभी मुहासे नहीं होंगे।  

skin health

आंवला: आंवले के पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसे अपने हाथों से चेहरे पर लगाएं इससे आपको कभी मुहासे नहीं होंगे।  

health

पुदीना: अगर आपके चेहरे पर मुहासों के निशान रह गए हैं तो आप पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे अपने चेहरे पर लगाएं, इससे दाग धब्बे गायब हो जाते हैं।  

skin oil

तुलसी: तुलसी के पत्तों को पेस्ट बनाकर इसे नींबू के रस में मिलाकर लगाने से चेहरे के मुहासे दूर हो जाते हैं।  

skin

भाप: आप हर रोज चेहरे पर भाप लें इससे आपके चेहरे पर कभी भी पिंपल्स नहीं बनेंगे।  

pimple

कपूर और नारियल का तेल: नारियल के तेल में हर रोज चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं।