10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश का ऐसा अनोखा जेल जहां लोग पैसे देकर बनना चाहते हैं कैदी, वजह जानकर हिल जाएगा दिमाग

किसी जमाने में हुआ करता था खौफनाक जेल, आज लोग यहां खुशी से बिताना चाहते हैं दिन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 27 May 2018, 1:28 PM IST

sangareddy jail

जेल का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। बड़े से बड़ा अपराधी भी सलाखों के पीछे जाने से डरता है, लेकिन देश में एक ऐसा भी जेल है जहां लोग खुशी से जाना चाहते हैं। इसके लिए वे पैसे तक चुकाने को तैयार है। इस जेल में कोई लग्जरी सुविधाओं के न होने के बावजूद लोग कैदी बनने को तैयार है। तो क्या है इसकी वजह आइए जानते हैं।

sangareddy jail

यह जेल तेलंगाना के मेढ़क क्षेत्र में बना हुआ है। जिसका नाम 'संगारेड्डी जेल' ये अपनी लंबी—लंबी दीवारों, काल कोठरियों और पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस जेल की और एक पहचान है वो है यहां का जीवन। लोग इस जेल में कैदियों की तरह रहने आते हैं।

sangareddy jail

ये एक ऐसा अनोखा जेल संग्राहलय है जहां कैदियों की हथकड़ी, उनके कपड़े, जंजीरे, बर्तन आदि देखने को मिलेंगे। यहां उन सारी चीजों का संग्रह किया गया है जिनकी एक जेल में जरूरत होती है।

sangareddy jail

लोग यहां कैदी बनकर दिन बिताना चाहते हैं। इसके लिए वे रुपए भी चुकाते हैं। यहां वे मुजरिमों की तरह दिन गुजारते हैं। यहां उन्हें असली कैदियों की तरह ही काम करना पड़ता है। साथ ही उन्हें दिया जाने वाला खाना और कपड़े भी वही होते हैं जो जेल की ओर से दिया जाता है। यहां कोई सुख—सुविधाएं नहीं मिलती है।

sangareddy jail

ये एक पर्यटन स्थल के तौर पर बन गया है। इसके लिए एक टिकट काउंटर भी बनाया गया है। यहां जेल के अंदर जाने के लिए 500 रुपए का टोकन लेना होता है। इस दौरान आपको नियमों के पालन के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है।

sangareddy jail

यहां आने पर आपका सामान जमा कर लिया जाता है और जेल से जुड़े जरूरी सामान दिए जाते हैं। इसमें खाने के बर्तन, कम्बल, चादर आदि दिए जाते हैं। जेल में आने के बाद उन्हें श्रम भी करना पड़ता है।

sangareddy jail

साल 2016 में इसके पास एक और जेल बना दिया गया है। इसलिए इसमें रह रहे कैदियों को दूसरे जेल में शिफ़्ट कर दिया गया है। अब पुरानी जेल को पूरी तरह से म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है।

sangareddy jail

अब इस म्यूजियम में धीरे—धीरे सुविधाओं को शामिल किया जा रहा है। अब एक मसाज क्षेत्र भी बनाया गया है। इस अनोखे जेल म्यूजियम में दिन गुजारने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी कई लोग आ रहे हैं।

sangareddy jail

ये जेल करीब 225 साल पुरानी है। किसी जमाने में ये एक खौफनाक जेल हुआ करता था। मगर बाद में इसकी हालत खराब हो गई। तब इसे दोबारा से ठीक कराकर एक म्यूजियम बनाया गया है।

sangareddy jail

इस जेल का निर्माण 'सालरजंग' के समय लगभग सन् 1796 में करवाया गया था। 1947-48 के समय इस जेल के प्रमुख एक 'दारोगा' थे। उन्होंने इस अनोखे कॉन्सेप्ट को लाने की कोशिश की थी। ये जेल करीब तीन एकड़ में फैला हुआ है।