12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यादों के पन्नों में सिमटकर रह जाएगी राजकपूर की ये देन, ऐसा रहा आरके स्टूडियो का सफर

70 साल पहले रखी गई थी आरके स्टूडियो की नींव, राज कपूर ने अपनी मेहनत से किया था इसका निर्माण
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 28 Aug 2018, 1:17 PM IST

rk studio

कपूर खानदान के महानायक और बॉलीवुड के शो मेकर राज कपूर का आरके स्टूडियो अब जल्द ही इतिहास के पन्नों में सिमटने वाला है। पिछले 70 सालों से हर परिस्थितियों में साथ खड़ा रहने वाला स्टूडियो आज खुद के साथ के लिए तरस रहा है। राज कपूर की ये आखिरी निशानी अब बिकने की कगार पर है। तो क्या है इसकी वजह और कौन-सी यादें जुड़ी हैं इस स्टूडियो से आइए जानते हैं।

rk studio

आरके स्टूडियो की नींव राज कपूर ने 70 साल पहले सन् 1948 में रखी थी। इस स्टूडियो के बैनर तले बनाई गई पहली फ़िल्म का नाम आग थी। जो कि सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी। मगर इसके बाद दोबारा दूसरी मूवी बनाई गई, जिसका नाम बरसात था। फ़िल्म के नाम की तरह ही लोगों का प्यार भी इस पर जमकर बरसा था।

rk studio

स्टूडियो का लोगो राज कपूर की फ़िल्म बरसात के आधार पर ही रखा गया। जिसमें राज कपूर और नर्गिस के साथ नजर आ रहे हैं।

rk studio

इस स्टूडियो ने कई क्लासिक और ड्रामाटिक फ़िल्मों का निर्माण हुआ है। जिनमें आग, बरसात, आवारा, श्री 420, संगम, मेरा नाम जोकर, बॉबी और राम तेरी गंगा मैली जैसी कई फ़िल्में शामिल रही हैं। इनमें से ज्यादातर मूवीज हिट रही हैं।

rk studio

आरके स्टूडियो मुंबई के चैम्बूर इलाक़े में स्थित है, जो करीब 2 एकड़ में जमीन में फैला हुआ है। ये स्टूडियो कपूर खानदान के लिए बहुत खास है, क्योंकि यहीं सभी ने बैठकर अपने सुख—दुख सांझा किए हैं।

rk studio

आरके स्टूडियो की होली भी बहुत मशहूर थी। राज कपूर के वक्त यहां एक से एक दिग्गज सितारों का मेला लगता था। सब खूब जोश के साथ होली मनाते थे। राज कपूर खुद ढोलक और हारमोनियम लेकर शुरू हो जाते थे। वहीं सेलेब्स को पानी में भिगोने के लिए यहां बड़े-बड़े हौजों में रंग भरा जाता था।

rk studio

आरके स्टूडियो की होली के अलावाा यहां मनाया जाने वाला गणेशोत्सव भी बेहद खास थ। यहां हर साल गणेश चतुर्थी पर गजानन की स्थापना की जाती थी। राजकपूर की मौत के बाद भी उनके तीनों भाइयों ने ये परंपरा जारी रखी। यहां हर साल धूमधाम से गणपति का स्वागत किया जाता है। मगर स्टूडियो के बिकने की खबर से इस पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

rk studio

राज कपूर ने अपने करियर में कई शानदार फ़िल्में दी हैं, मगर एक वक़्त ऐसा भी आया जब उन्हें अपने पसंदीदा आरके स्टूडियो को गिरवी रखना पड़ा। दरअसल राज कपूर अपनी एक महत्वाकांक्षी फ़िल्म बनाना चाहते थे, जिसका नाम मेरा नाम जोकर था। इस मूवी को बनाने के लिए उन्होंने बहुत पैसा खर्च किया था। जिसके चलते उन्होंने स्टूडियो का दांव पर लगाना पड़ा था।

rk studio

फ़िल्म रिलीज़ होने पर ये बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इससे राज कपूर को गहरा सदमा पहुंचा था। बाद में इस स्टूडियो के बैनर तले बनी मूवी से ऋषि कपूर को लांच किया गया था। इसके लिए बॉबी बनाई गई थी। जो जबरदस्त हिट साबित हुई। इस मूवी की कमाई से ही आरके स्टूडियो का कर्ज चुकाया गया था।

rk studio

राज कूपर के निधन के बाद उनके भाइयों ने स्टूडियो के रख-रखाव की जिम्मेदारी ली थी। कुछ दिनों बाद स्टूडियो में मूवीज का निर्माण कार्य भी धीरे-धीरे बंद हो गया। स्टूडियो की अब आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रही। ऐसे में पिछले साल सितम्बर में स्टूडियो लगी आग से ये मुश्किल और बढ़ गई। कपूर फैमिली ने स्टूडियो को दोबारा खड़ा करने का मन बनाया, लेकिन व्यवहारिक दिक्कतों के चलते इसे बेचने का फैसला लिया गया।

rk studio

गौरतलब है कि स्टूडियो को बेचने के लिए कपूर परिवार ने राज कपूर के तीनों बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के अलावा दोनों बेटियों रीमा जैन और रितु नंदा की स्वीकृति ली है। इसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी डीलरों,डेवलपरों और कॉरपोरेटरों से संपर्क किया है।