2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदर्स डे: मां को देना है गिफ्ट, पर बजट की है टेंशन तो ये है आपके लिए बेस्ट आॅप्शन्स

Mother's Day 2018: कम बजट में मां को करें चंक ज्वैलरी गिफ़्ट, थ्रेड वर्क और रिबन वर्क भी है फैशन में

4 min read
Google source verification
mother's day gift

मदर्स डे पर मां को देने वाले तोहफे को लेकर कन्फ्यूज़ हैं। साथ ही बजट भी कम है तो आप टेंशन न लें। क्योंकि आप उन्हें आर्टिफीशियल ज्वैलरी देकर खुश कर सकते हैं। इन दिनों मार्केट में थ्रेड ज्वैलरी से लेकर प्लेटिनम आभूषणों का चलन हैं। आप इन्हें 100 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक खरीद सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं अफोर्डेबल ज्वैलरी में से कुछ खास पैटर्न के बारे में बताएंगे।

mother's day gift

आजकल मार्केट में ईयर कफ बहुत चलन में है। ये कानों के पीछे पहने जाते हैं। इस मदर्स डे आप अपनी मॉम को सिल्वर और गोल्डन प्लेटेड ईयर कफ गिफ्ट कर सकते हैं। ये स्टोन्स, पेटल्स, स्टार आदि डिजाइन्स, कलर्स और साइज में आते हैं। आप अपनी मम्मी की पसंद के अनुसार इन्हें खरीदें। ये 50 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक उपलब्ध है।

mother's day gift

इन दिनों कानों में पहनी जाने वाली बालियां एक बार फिर ट्रेंड में है। पहले ये प्लेन राउंड शेप में आती थी। मगर अब इनके डिजाइन में बदलाव किया गया है। आजकल ज्यामितीय डिजाइन वाली छोटी बालियां काफी पसंद की जा रही है। आप अपनी मां को तोहफे में इन्हें भी दे सकते हैं। ये आपको बहुत रीजनेबल रेट पर मिल जाएंगे।

mother's day gift

आजकल थ्रेड ज्वैलरी का चलन जोरों पर है। इसके नेकलेस से लेकर बैंग्लस और ईयर रिंग सभी थ्रेड वर्क में आ रहे हैं। ये ज्वैलरी रेशम के धागों से बनी हुई होती हैं। आपको इनके कई रंग और डिजाइन देखने को मिलेंगे। इसमें आप अपनी मां की पसंद के हिसाब से उन्हें इसके टॉप्स ईयरिंग व हैंगिग्स दे सकते हैं।

mother's day gift

ज्यादातर मम्मियों को गोल्ड पहनने का शौक होता है, लेकिन अगर आपका बजट नहीं है तो आप उन्हें इमिटेडेट ज्वैलरी दे सकते हैं। ये बिल्कुल सोने के गहनों जैसा दिखता है। इसमें आजकल टेम्पल ज्वैलरी काफी चलन में हैं। इसके तहत पेंडेड वाले जिसमें भगवान की छवि बनी हो इसके अलावा कॉइन्स वाली ज्वैलरी भी टरेंड मे है। इसकी शुरुआती कीमत 500 रुपए है। आप इसे आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों खरीद सकते हैं।

mother's day gift

आप अपनी मां को नोस पिन भी तोहफे में दे सकते हैं। इसमें फूलों की डिजाइन ज्यादा पसंद की जा रही है। इसमें आप कलरफुल और नॉन कलरफुल दोनों तरह के नोस पिन खरीद सकते हैं। ये कई साइज में उपलब्ध है। ये आपको 50 रुपए से लेकर 600 रुपए तक मिल जाएगी।

mother's day gift

अगर आपकी मॉम वर्किंग वोमन हैं तो आप उन्हें चंक ज्वैलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये देखने में काफी फंकी होते है। ये बोन्स, मैटल, सीप, सीड्स, मोतियों आदि के बने होते हैं। इन्हें किसी भी ड्रेस की मैचिंग के साथ पहना जा सकता है। ये 100 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक खरीद सकते हैं।

mother's day gift

थ्रेड वर्क की तरह आजकल रिबन ज्वैलरी भी काफी ट्रेंड में है। इसमें नॉट्स, जाल, हैंगिंग्स आदि की डिजाइन देखने को मिलती है। ये बहुत स्टायलिश होते हैं। ये वेस्टर्न क्लोथ पहनने वाली मॉम्स के लिए बेस्ट आॅप्शन है।

mother's day gift

आप अपनी मां को स्टोन्स वाले कडे भी तोहफे में दे सकते हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। ये सिल्वर, गोल्डन एवं दूसरे रंगों में उपलब्ध हैं। आप इन्हें आॅनलाइन वेबसाइट्स और दुकान से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप पोलकी वाले कडे भी उपहार में दे सकते हैं।

mother's day gift

ज्वैलरी के फैशन में पर्ल का ट्रेंड कभी नहीं जाता है। ये सबका आॅल टाइम फेवरेट है। आप आॅर्टिफीशियल पर्ल एवं आॅरिजनल पर्ल ज्वैलरी अपनी मां को दे सकते हैं। इसमें हर साइज और शेड्स की वैरायटी देखने को मिलती है। आप इसे 500 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा हो तो आप इससे बेहतर क्वालिटी के भी सेट खरीद सकते हैं।