6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रक्षाबंधन विशेष: भाई को राशि अनुसार बांधे इस रंग की राखी, मिलेगी कामयाबी

राखी बांधते समय भाई के खड़े होने की दिशा का ध्यान रखें

3 min read
Google source verification
rakhi color

भाई-बहन के प्रेम का खास दिन यानि रक्षाबंधन का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भाई को राखी बांधने से उसकी उम्र लंबी होती है और तरक्की मिलती है। इस शुभ दिन के प्रभाव को ज्यादा असरदार बनाने के लिए भाईयों को राशि के अनुसार अलग-अलग रंगों की राखी बांधे।

rakhi color

पंडित राधेकृष्ण तिवारी के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। भाई को राखी बांधते समय उसका चेहरा पश्चिम दिशा की ओर हो।

rakhi color

मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को राखी बांधते समय उसमें लगाई जाने वाली गांठों का भी ध्यान रखें। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इन राशि के जातकों को राखी बांधते समय नौ गांठे लगानी चाहिए। ऐसा करने से भाई का बेचैन मन शांत होगा। साथ ही गुस्सा भी कम होगा।

rakhi color

वृषभ और तुला राशि के लोगों को रक्षाबंधन पर नीले रंग की राखी बांधे। साथ ही इसमें छह गांठे लगाएं। भाई को राखी बांधते समय उनका मुख उत्तर दिशा की हो।

rakhi color

इस तरह से वृषभ और तुला राशि के लोगों को राखी बांधने से भाई के अटके हुए काम बनने लगेंगे। उसे तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरी एवं व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी।

rakhi color

मिथुन और कन्या राशि के जातकों को इस दिन हरे रंग की राखी बांधना अच्छा रहेगा। इस दौरान भाई का मुख उत्तर दिशा की हो। राखी में पांच गांठे लगानी चाहिए। ऐसा करने से भाई को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

rakhi color

रक्षाबंधन पर कर्क एवं मकर राशि के लोगों को इस दिन भूरे रंग की राखी बांधें। इससे भाईयों की बुरी नजर से रक्षा होगी। साथ ही उनकी जिंदगी में चल रही मुसीबतें भी खत्म होगी। राखी बांधते समय भाईयों का मुख दक्षिण दिशा की ओर रखें और राखी में आठ गांठे लगाएं।

rakhi color

सिंह और कुम्भ राशि के जातकों को इस दिन बैंगनी रंग की राखी बांधनी चाहिए और इसमें सात गांठे लगानी चाहिए। इस दौरान भाई को दक्षिण दिशा की ओर खड़ा करना चाहिए। ऐसा करने से भाई की तरक्की होगी और मन शांत होगा।

rakhi color

धनु एवं मीन राशि के जातकों को बहनें पीले रंग की राखी बांधें और इसमें तीन गांठे बांधे। इस दौरान भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर रखें।

rakhi color

इस प्रकार से धनु एवं मीन जातकों को राखी बांधने से भाईयों को धन लाभ होगा। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर रोक लगेगी। इससे भाईयों की सेविंग में वृद्धि होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे।