27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तारक मेहता’ के डॉ.हाथी के अलावा इन 10 सितारों ने भी हार्ट अटैक से गंवाई जान

किसी की शूटिंग के दौरान हुई मौत तो किसी को घर पर पड़ा दिल का दौरा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 10 Jul 2018, 1:44 PM IST

dr.hathi

अपने एक्टिंग स्किल्स और दिलदार अंदाज से सबको हंसाने वाले डॉ.हाथी यानि मशहूर एक्टर कवी कुमार आजाद का आज हार्टअटैक से निधन हो गया है। उन्हें मैसिव हार्ट स्ट्रोक हुआ था। आजाद को सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाले'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से पॉपुलैरटी मिली थी।

dr.hathi

अपने गोल मटोल शरीर से लोगों का ध्यान खींचने वाले डॉ.हाथी अब किसी को सही बात है नहीं कहेंगे, क्योंकि आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें तेज दर्द की शिकायत होने पर उन्हें महाराष्ट्र के मीरा रोड वॉकहार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

dr.hathi

डॉ.हाथी के अलावा कई और सेलिब्रिटीज ने भी हार्ट अटैक से अपनी जान गंवाई है। इनमें से एक है बॉलीवुड एकटर इंदर कुमार। वो महज 44 साल के थे। उनकी मौत इस साल जुलाई में हुई थी। उन्हें पॉपुलैरिटी सलमान खान की मूवी वॉटेड से मिली थी। इसके अलावा वो कई टीवी शोज और फिल्में कर चुके हैं।

dr.hathi

बॉलीवुड और टीवी जगत की मशहूर अदाकारा रीमा लागू की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वो स्टार प्लस के एक शो नामकरण में काम कर रही थीं। तभी 18 मई को उन्हें भयंकर अटैक आया जिससे उनकी मौत हो गई। रीमा 59 साल की थी। उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर सलमान की मां के तौर पर जाना जाता था।

dr.hathi

अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले मशहूर एक्टर रजक खान की भी साल 2016 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है। वो कॉमेडी नाइट्स शो में गोल्डन भाई के नाम से मशहूर थे।

dr.hathi

वेट्र्न एक्टर ओम पुरी की भी मैसिव हार्ट अटैक में इस साल जनवरी में मौत हो गई थी। वो 66 साल के थे। उन्हें पद्म श्री का खिताब भी मिल चुका है। उन्हें घर पर दिल का दौरा पड़ा था। बाद में अस्पताल ले जाने पर उनका निधन हो गया।

dr.hathi

टेलीविजन जगत के जाने पहचाने नाम फारुख शेख ने भी साल 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत भी हार्ट अटैक से हुई थी। उन्हें चश्मे बद्दूर और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों से पहचान मिली थी। उन्होंने जीना इसी का नाम है नामक टीवी शो भी किया था।

dr.hathi

मशहूर कॉमेडियन विवेक शौक की भी साल 2011 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वो 3 जनवरी से दिल की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें थाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 10 जनवरी को उनका निधन हो गया। वो 47 साल के थे।

dr.hathi

फिल्म एंड टेलीविजन आॅफ इंडिया से गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके मशहूर एक्टर नवीन निसकोल की भी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने देख भाई देख, दाल में काला जैसे पॉपुलर टीवी शोज किए है।

dr.hathi

टीवी और फिल्म जगत का जाना—पहचाना नाम राजेश विवेक की भी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। उन्होंने साल 2014 को दुनिया को अलविदा कहा था। उन्हें टीवी सीरियल महाभारत के व्यास के तौर पर जाना जाता है। उनकी मौत हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।