11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 10 एक्ट्रेस की हिट ​फिल्मों से हुई थी बॉलीवुड में एंट्री मगर बीच रास्ते में ही अटक गई करियर की गाड़ी

सलमान और शाहरुख के साथ डेब्यू करने के बावजूद नहीं चल पाया इन हीरोइनों का करियर
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 15 Jun 2018, 3:14 PM IST

flop

रुपहले पर्दे पर नाम कमाने का सपना हर एक्टर देखता है और अगर पहली ही फिल्म में कामयाबी मिल जाए तो सपनों को पंख मिल जाते हैं। हसरतों की कुछ ऐसी ही उमंग जगी इन 10 बॉलीवुड एक्टर्स की। इन्होंने दिग्गज कलाकारों के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा। इनकी मूवी ब्लॉकब्स्टर भी साबित हुई, लेकिन इसके आगे इनके करियर की गाड़ी नहीं बढ़ पाई।

flop

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ पहली पिच्चर करने वाली एक्टर स्नेहा उल्लाल को उनके लुक्स के लिए काफी सराहा गया था। लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से करते हैं। इतने बड़े स्तर पर मिली एंट्री के बावजूद स्नेहा का जादू बॉलीवुड पर नहीं चल पाया और वो गुमनामी के अंधेरों में खो गईं।

flop

सलमान के साथ ही एक और मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी काम किया था। उन्होंने सलमान के साथ अपनी पहली मूवी 'मैंने प्यार किया' की थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था, लेकिन इसके बाद इनकी दूसरी पिच्चरें इतनी सफल नहीं रही।

flop

दबंग खान के साथ भूमिका चावला ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सलमान के साथ 'तेरे नाम' मूवी की थी। इसमें उनके सादगी भरे अंदाज को बहुत पसंद किया गया था। मगर बाद में उनके करियर पर फुल स्टॉप लग गया।

flop

बॉलीवुड के दूसरे खान यानि आमिर के साथ ग्रेसी सिंह ने अपना डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म 'लगान' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इससे पहले वो डेली सोप्स में नजर आती थी। इसके बाद उन्होंने'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'देशद्रोही' जैसी फिल्में की। मगर इनके बाद इनका करियर भी खत्म हो गया।

flop

बॉलीवुड के किंग खान के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री गायत्री को उनके सिंपल अंदाज के लिए काफी पसंद किया गया। उन्हें फिल्म 'स्वदेश' के लिए बहुत सराहा गया। बाद में साल 2005 में उन्होंने विकास ओबेरॉय के साथ शादी कर ली। इसके बाद से वो मूवीज में नहीं नजर आईं।

flop

बंगाली बाला उदिता गोस्वामी ने इमरान हाशमी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके ग्लैमरस अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था। उन्होंने इसके बाद भी कुछ मूवीज में काम किया। मगर उनके अभिनय को वो कामयाबी हासिल नहीं हो सकी।

flop

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने भी इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहा था। इसके लिए उन्होंने 'मोहब्बतें' पिच्चर से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने'कैश', 'फरेब' और 'जहर' जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हो सकी।

flop

अपनी खूबसूरती के जलीवे बिखेरने वाली एक्टर एवं मॉडल सोनल चौहान ने इमरान हाशमी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी डेब्यू फिल्म 'जन्नत' थी। इसमें उनके लुक्स को तो लोगों ने सराहा था, मगर उन्हें बतौर कलाकार सफलता नहीं मिली। तब से उन्होंने तेलगू इंडस्ट्री की ओर अपना रुख कर लिया।

flop

बंगाली मूवी की मशहूर एक्ट्रेस पाओली ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर रुख किया था। उन्होंने 'हेट स्टोरी' से अपना डेब्यू किया था। मगर उन्हें बतौर एक्ट्रेस कामयाबी हासिल नहीं हुई।