16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना से पहले रेड कारपेट पर इन 10 अभिनेत्रियों ने भी बिखेर है जलवे, देखे चुनिंदा तस्वीरें

कान समेत दूसरे इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में भी इंडियन हीरोइनों का बोलबाला

4 min read
Google source verification
cannes festival

फिल्म जगत में कान फेस्टिवल का बहुत के्रज है। यहां हॉलीवुड एक्टर—एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक लुक में नजर आते हैं। पिछले कुछ सालों से रेड कारपेट पर बॉलीवुड की हीरोइनों ने भी अपना दबादबा बनाया हुआ है। उनके यूनीक और ट्रेटिशनल लुक्स के कॉम्बिनेशन ने दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 10 एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने रेड कारपेट पर राज किया है।

cannes festival

इस साल 71वें कान महोत्सव का आयोजन फ्रांस में किया गया है। इस फेस्टिवल की शुरुआत 8 मई से हुई है, जो कि 19 मई तक चलेगी। इस बार रेड कारपेट पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने एंट्री ली है। यहां वो मशहूर डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी के डिजाइनर साड़ी में नजर आईं। ब्लैक कलर की इस शिमर साड़ी में कंगना गजब की खूबसूरत लग रहीं थी। उन्हें रेट्रो लुक दिया गया था।

cannes festival

इसके पहले बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी साल 2015 में आयोजित राल्फ रूसो में जलवे बिखेरे थे। उन्होंने ओरगैमी स्टायल में मोनोक्रोम ड्रेस पहनी थी। ये ड्रेस पूरी व्हाइट कलर की थी। वहीं टॉप में ब्लैक डॉट्स थे। लुक को चार चांद लगाने के लिए ड्रेस में ब्लैक नेट बेल्ट भी थी।

cannes festival

साल 2015 में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा भी अपने इंडियन लुक को लेकर बेस्ट ड्रेस में स्पॉट हुई थी। उन्होंने मशहूर डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। ये फ्लोरल प्रिंट में थी। ये मिंट रंग में थी। रिचा ने इसके लिए बिंदी भी लगाई थी। जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

cannes festival

साल 2014 में आयोजित हुए कान महोत्सव में भी ऐश्वर्या के लुक के चर्चे थे। उन्होंने गोल्डन कलर का फिश कट गाउन पहना था। इस पर उन्होंने खुले बाल रखें थे।

cannes festival

साल 2014 में ही आॅस्कर के रेड कारपेट पर इंडियन एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने भी अपना कमाल दिखाया था। उन्होंने कोरल कलर का आॅफ शोल्डर गाउन पहना था। उन्होंने इसमें कोई भी ज्वैलरी नहीं पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए सीधी मांग के साथ बन बनाया था। उनके इस सिंपल अंदाज को भी इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स ने काफी सराहा था। फ्रीडा ने कई हॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है।

cannes festival

इसी साल कान के रेड कारपेट पर बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने भी तहलका मचाया था। उन्होंने अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। ये बिल्कुल लाइट पिंक रंग की साड़ी थी। इस पर सोनम ने शीर केप पहना था। साथ ही अपने लुक को हैवी चोकर नेकलेस और खुले बालों से कम्पलीट किया था। सोनम के इस अलग अंदाज ने सबका दिल जीता था।

cannes festival

साल 2014 में आयोजित फेस्टिवल में मल्ल्किा शेरावत भी बेहतरीन ड्रेस के लिए स्पॉट हुईं थी। उन्होंने पेले प्लेटेड पूसी ड्रेस पहनी थी। ये उनकी पर्सनाल्टी पर काफी जच रहा था।

cannes festival

साल 2013 में भी सोनम कपूर का जलवा देखने को मिला था। उन्होंने द ग्रेट गैटेसबी के प्रीमियर पर रेट्रो लुक लिया था। उन्होंने क्रीम कलर की फुल नेट साड़ी पर इम्ब्रॉयडर्ड जैकेट केप पहना था। इसके साथ उन्होंने नग वाली नोस रिंग पहनी थी। सोनम की इस नोस रिंग ने लोगों को काफी अट्रैक्ट किया था।

cannes festival

साल 2010 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी कान महोत्सव में जलवे बिखेरती हुई दिखी थीं। उन्होंने रोहित बाल की डिजाइन साड़ी पहनी थी। उन्होंने शिफॉन की साड़ी व्हाइट कलर की साड़ी पहनीं थी। उसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर था। इंटरनेशनल मीडिया ने उन्हें इंडियन ट्रेडिशनल वियर को प्रमोट करने के लिए सराहा था।