2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं इंडिया के टॉप 5 बैंक, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, देखें फोटो

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के बेहतरीन बैंकों को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के पहले एडीशन के लिए फोर्ब्स ने बाजार शोध कंपनी स्टैटिस्टा के साथ मिलकर काम किया। सर्वे में 23 देशों के बैंकों को शामिल किया गया। भारत के भी 10 बैंकों को इस लिस्ट में जगह मिली है।

2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

Apr 14, 2019

bank

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के बेहतरीन बैंकों को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के पहले एडीशन के लिए फोर्ब्स ने बाजार शोध कंपनी स्टैटिस्टा के साथ मिलकर काम किया। सर्वे में 23 देशों के बैंकों को शामिल किया गया। भारत के भी 10 बैंकों को इस लिस्ट में जगह मिली है। बैंकों की लिस्ट तैयार करने में उनकी सर्विस, बैलेंस शीट को ध्यान में रखा गया है। इसके लिए पांच प्रमुख की-पॉइंट दिए गए थे-ट्रस्ट, टर्म्स एंड कंडीशंस, कस्टमर सर्विस, डिजिटल सर्विस और फाइनेंसियल सर्विस। आइए जानते हैं कि भारत में 5 Best Bank कौन हैं-

bank

इस सर्वे में ग्राहकों ने भारत के बेस्ट बैंक के रूप में एचडीएफसी बैंक को चुना। एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय मुंबई में है और इसमें 88,253 कर्मचारी काम करते हैं।

bank

इस सर्वे में ग्राहकों ने दूसरे स्थान पर भारत के बेस्ट बैंक के रूप में आईसीआईसीआई बैंक को चुना। इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसमें 81,548 कर्मचारी काम करते हैं।

bank

इस सर्वे में डीबीएस को भारत में तीसरे नंबर का सबसे बेस्ट बैंक पाया गया। हालांकि इसका मुख्यालय भारत में नहीं है। डीबीएस का मुख्यालय सिंगापुर में है और इसमें 24,174 कर्मचारी काम करते हैं।

bank

इस सर्वे में कोटक महिंद्रा बैंक को भारत में चौथे नंबर का सबसे बेस्ट बैंक पाया गया। इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसमें 35,717 कर्मचारी काम करते हैं।

bank

पांचवे स्थान पर आईडीएफसी बैंक रहा। इसका मुख्यालय चेन्नई में है। चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है। इस बैंक में 9,670 कर्मचारी काम करते हैं।