29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Intel लेकर आई सबसे तेज मोबाइल और लैपटॉप का प्रोसेसर

इंटेल ने अपना सबसे तेज प्रोसेसर आई9 पेश किया है जिसको मोबाइल और लैपटॉप्स में दिया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Apr 2018, 12:14 PM IST

Intel i9

टेक्नोलॉजी कंपनी Intel ने मोबाइल और लैपटॉप के लिए इंटेल कोर आई9 नाम से नया प्रोसेसर पेश किया है। यह प्रोसेसर गेमिंग और कंटेट सृजन का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने वाला है। इसके बारे में कंपनी का दावा है कि इंटेल द्वारा बनाया गया यह अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर है जो लैपटॉप और मोबाइल फोन्स की स्पीड बहुत तेज करेगा। इसके अलावा कंपनी ने एक नया इंटेल कोर प्लेटफॉर्म विस्तार की भी घोषणा की है जो इंटेल 'ऑप्टटेन' मेमोरी के साथ 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर के फायदे मुहैया कराएगी। इंटेल ने अपने एक बयान में कहा है की 8वीं पीढ़ी का इंटेल कोर आई9, आई7 और आई5 प्रोसेसर्स फॉर लैपटॉप्स 'कॉफी लेक' प्लेटफार्म पर आधारित है।

Intel i9

यह नया इंटेल प्रोसेसर डेस्कटॉप पर गेमप्ले के दौरान 41 फीसदी अधिक फ्रेम मुहैया कराने वाला है। यह प्रोसेसर 4के वीडियो एडिट करने में 59 फीसदी तेज काम करता है। आठवीं पीढ़ी का इंटेल कोर आई9-895० एचके प्रोसेसर पहला मोबाइल इंटेल प्रोसेसर है जो 6 कोर और 12 थ्रेड्स से लैस है। इसी वजह से यह यूजर्स को सबसे उच्च गुणवत्ता का मोबाइल वीआर और न्यू विंडोज मिक्स्ड रियलिटी अनुभव देता है। इसके अलावा कंपनी इंटेल 300 सीरीज चिपसेट भी लांच किया, जो तेज कनेक्शन के लिए गीगाबिट वाई-फाई को एकीकृत करता है।