10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 19 January: 19 जनवरी का राशिफल: किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें रहना होगा सावधान?

Aaj Ka Rashifal 19 January: 19 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष में तनाव, वृषभ में लाभ, कर्क-सिंह में सुख। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक भविष्यफल। करियर, लव, स्वास्थ्य और धन योग पढ़ें। ज्योतिष फलादेश हिंदी में।

5 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

मेष राशिमेष राशि के लोगों के लिए कल का दिन मानसिक तनाव और उलझन की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें तभी आपको सफलता मिलेगी और आप रिश्तो को भी बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। वैसे आज आपको आज नौकरी में अपना काम सावधानी से करना होगा, विरोधी सक्रिय रहेगं। खानपान में संयम रखें, सेहत में नरमी की आशंका है। वैसे आपको बच्चो की ओर से खुशी मिलेगी। बैंकिंग से संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

वृषभ राशिवृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का अवसर मिलेग। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। वृषभ राशि के जातको को आज करियर में भी उन्नति मिलने का शुभ संकेत दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। लव लाइफ मे के मामले में आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। कारोबार में आज शाम आपको लाभ का विशेष अवसर मिलने वाला है। आप कारोबार में विस्तार के लिए भी काम कर सकते है।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

मिथुन राशिबीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य मे सुधार होगा। आपको आज आर्थिक लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे सुख का संयोग बना है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको किसी विपरीत लिंगी साथी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। किसी कारण से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज कोई आनंददायक खबर भी मिलेगी।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

कर्क राशिकर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास आज बना रहेगा जो आपको करियर और कामकाज मे आगे लेकर जाएगा। पारिवारिक संबंध आज मजबूत होंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज चली आ रही कठिनाइयों से आप राहत पाएंगे। आपको अपनी वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। लव लाइफ मे भी आपको आज प्रेम और खुशी मिलने वाली है। किसी दोस्त से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

सिंह राशिआपका आज कोई अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। मित्रों और भाइयों के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है और घरेलू सामानों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन आपको आज यात्रा और ड्राइव करते हुए अलर्ट रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

कन्या राशिकन्या राशि के जातको के लिए आज का का दिन उज्ज्वल दिख रहा है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे और व्यवहारकुशलता एवं वाणी के प्रभाव से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होने का योग बना है। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा और लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपके हर प्रयास में आपका पूरा सहयोग करेगा। रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयास भी सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

तुला राशितुला राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। एक और आपके लिए भाग्य लाभ का सृजन करेगा तो दूसरी ओर आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी देगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढेगी। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपको लाभ दिलाएगा और आपकी किसी उलझन परेशानी का समाधान भी निकलेगा। आपके सितारे कह रहे है कि आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो इसमें आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच आज नई ऊर्जा का संचार करेगी। आज आप अपने वैवाहिक जीवन में खुशी महसूस करेंगे। संतान संबंधी चिंताओं से भी राहत पाएंगे।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा का किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। लव लाइफ में आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र की मदद से आपको फायदा हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से भी लाभ मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

धनु राशिधनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपके विरोधी और शत्रु आज सक्रिय रहेग। पारिवारिक जीवन मे आपको आज खुशी मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपको आपके पारिवारिक व्यवसाय में सफलता दिलाएगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। आज सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने पर संयम रखें। आपको आज पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। आज आप दान पुण्य भी करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

मकर राशिमकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। आपको आज कामकाज में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। आपके सितार बताते हैं कि आपको आज उपहार की भी प्राप्ति होगी। आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से भी सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कारोबार व्यापार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल और सुखद रहेगी। पराक्रम के बल पर आपके अटके हुए कार्य आज पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त होगा। अगर किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो थोड़ा समय से पहले निकलने का प्रयास करें।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

कुंभ राशिआज कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपके काम आज सफल होंगे। कारोबार में आपको आज अपनी साख का फायदा मिलेगा। जो जातक लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। आपको आज किसी शुभ काम मे शामिल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज लाभ का संयोग बनेगा। आज पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता परेशानी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 19 January 2026

मीन राशिमीन राशि के लोगों को आज इधर उधर मन भटकाने की बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आप अपने कुछ अटके काम को पूरा करने मे सफल हो सकते है। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने या पिता पक्ष से सुख मिलने का योग बना है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए क्योंकि किसी बात को लेकर इनसे आपको तनाव मिल सकता है। लव लाइफ में आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में भी आप भाग ले सकते है।