जयपुर : चेटीचंड पर्व पर भगवान झूलेलाल का अभिषेक, देखें तस्वीरें
सिंधी समाज के आराध्य वरुणावतार भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। झूलेलाल मंदिरों में सुबह से ही विशेष आयोजन हो रहे है। सुबह भगवान झूलेलाल के विग्रह का पंचामृत अभिषेक किया गया , इसके बाद नवीन वस्त्र धारण कराए गए, ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया गया। मंदिर शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई गई। आरती के बाद महिलाएं अपने हाथों में चावल और चीनी लेकर अखो प्रार्थना कर रही है। भगवान को सुखो सेसा ( मीठे चावल ,छोले और शरबत ) का भोग लगाया जा रहा है। मंदिरों के साथ घरों में सनातन धर्म अनुसार बालकों के मुंडन संस्कार, जनेऊ संस्कार आदि हो रहे है।