
भाजपा में 200 सीटों पर रायशुमारी का काम सोमवार को पूरा हो गया। (सभी फोटो मदन मोहन मारवाल)

रायशुमारी के अंतिम दिन खासी गहमागहमी देखने को मिली।

रणकपुर में 102 और जयपुर में 98 सीटों पर रायशुमारी हुई।

अब कोर कमेटी में रायशुमारी में आए नामों पर चर्चा करने के बाद तीन-तीन नामों के पैनल दिल्ली भेजे जाएंगे।

रायशुमारी के बाद कोर कमेटी और चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के बीच लम्बी बातचीत भी हुई।

बताया जा रहा है कि तीस अक्टूबर तक यह नाम दिल्ली भेज दिए जाएंगे।

ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड ने कहा कि रायशुमारी पूरी हो चुकी है।

संभवत: नवम्बर के पहले सप्ताह में भाजपा की पहली सूची जारी हो जाएगी।