10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमराह में हैरतअंगेज करतबों ने किया हैरान, मतदान के प्रति जागरूक कर दिया सेहतमंद जीवन का संदेश

हमराह में हैरतअंगेज करतबों ने किया हैरान, मतदान के प्रति जागरूक कर दिया सेहतमंद जीवन का संदेश
3 min read
Google source verification
hamrah in jodhpur

राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार सुबह महामंदिर क्षेत्र में हमराह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नागोरी गेट से महामंदिर तक थीम रोड बनी। इसमें मॉर्निंग वाकर्स, जॉगर्स, सीनियर सिटीजन्स, यूथ, वीमन और चिल्ड्रन उत्साह से शरीक हुए।

hamrah in jodhpur

इस अवसर पर सनसिटीजन्स ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए संकल्प लिया।

hamrah in jodhpur

वहीं हल्ला बोल मंच की ओर से थाली व चम्मच की ध्वनि से लोगों को अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए भी प्रेरित किया।

hamrah in jodhpur

मतदाताओं को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट की कार्यप्रणाली बताई और समझाई गई।

hamrah in jodhpur

इस्कॉन जोधपुर की ओर से भजनों की सरिता का प्रवाह किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने हरिनाम का जाप करते हुए भाग लिया।

hamrah in jodhpur

आर्य समाज पावटा की ओर से हवन का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने आहूतियां देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

hamrah in jodhpur

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने परिवार सहित हमराह में भाग लेते हुए अपनी सुबह सेहतमंद बनाई।

hamrah in jodhpur

भारत सेवा संस्थान की ओर से लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।

hamrah in jodhpur

सबसे अधिक पंसदीदा खेल म्यूजिकल चेयर में लोग हाथ आजमाने से नहीं चूके और जमकर लुत्फ उठाया।

hamrah in jodhpur

युवाओं ने मनोरंजन करते हुए लोगों को नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए।

hamrah in jodhpur

मो. रफी फाउंडेशन की ओर से शहर के गायकों ने एक से बढकऱ गीतों की प्रस्तुतियां देकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

hamrah in jodhpur

इस दौरान युवा शतरंज खेलते हुए भी नजर आए। साथ ही युवाओं ने विद्यार्थियों को गणित की बारीकियां भी सिखाईं।

hamrah in jodhpur

आर्य समाज के युवाओं ने अखाड़े के करतब दिखा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर डाला।

hamrah in jodhpur

एक से बढकऱ एक हैरतअंगेज करतब देख हर कोई अचंभित रह गया।

hamrah in jodhpur

बॉडी बिल्डर अरविंद ने गले में लोहे के सरिए फंसा कर उन्हें मोडऩे का करतब दिखा कर सभी से वाहवाही लूटी।