16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन में सवार हो भगवान जगन्नाथ ने ली जोधपुर से विदाई, भाव-विह्वल हो रो पड़े श्रद्धालु

ट्रेन में सवार हो गवान जगन्नाथ ने ली जोधपुर से विदाई, भाव-विह्वल हो रो पड़े श्रद्धालु

2 min read
Google source verification
jagannath idols in jodhpur

जोधपुर. गांधी मैदान में 51 दिवसीय भक्तिरस महोत्सव में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की विदाई पर श्रद्धालु भाव विह्वल होकर फफक पड़े। गांधी मैदान से रेलवे स्टेशन तक आयोजित जगन्नाथ विग्रह की विजय यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन संकीर्तन व नृत्य करते हुए चल रहे थे।

jagannath idols in jodhpur

पालकी में विराजित भगवान जगन्नाथ पर जगह-जगह पुष्पवर्षा से विदाई दी। विजय यात्रा में भगवान जगन्नाथ के रेल कोच को विशेष रूप से सजाया गया। कथा स्थल पर शनिवार को भक्त चरित्र नरसीजी का मायरा प्रसंग में महंत संत रामप्रसाद ने कहा कि भगवान की कृपा सभी भक्तों पर समान रूप से बरसती है। भगवान स्वभाव से कृपालु हैं।

jagannath idols in jodhpur

मीरा चरित्र के प्रसंग में बालव्यास राधाकृष्ण ने कहा कि उत्सव भगवद् भाव बढ़ाने के लिए किया जाता है। महोत्सव स्थल पर शाम के शहर के ग्वालबालों ने पौराणिक व देवी-देवताओं के वेशधारण कर उत्सव में भाग लिया। गांधी मैदान का मंडप भक्तों की उपस्थिति के सामने छोटा साबित हो गया।

jagannath idols in jodhpur

हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में राधा गोपाल हिंडोले में विराजमान कर महाआरती की गई। संत रामप्रसाद ने बताया कि सोमवार से भक्तिरस महोत्सव में सामुहिक नवाह्न परायण पाठ का आयोजन होगा। मंच पर 51 संतों के सानिध्य में संगीतमय सामूहिक पाठ किया जाएगा।