
बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बधंन में बंधने जा रहे हैं। यह समारोह जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगा। फोटो : एस के मुन्ना

भारतीय परंपरानुसार कर रहे शादी की अन्य रस्में गुरुवार से शुरू हो गईं हैं। इसमें भाग लेने के लिए यह कपल आज जोधपुर पहुंचा। फोटो : एस के मुन्ना

जहां निक जैकेट और जींस पहन कर कूल अंदाज में दिखे। वहीं प्रियंका ने देसी गर्ल वाला लुक ले रखा रखा था। उन्होंने आईवरी कलर के सलवार सूट पहन रखे थे और दुपट्टा बंधेज और लहरिया होने के कारण जोधपुरी स्टाइल में था। फोटो : एस के मुन्ना

उनके साथ ही अन्य मेहमानों का आगमन भी होने लगा है। इसमें भाग लेने के लिए उनकी चचेरी बहन परिणिती चौपड़ा अन्य परिवार वालों के साथ पहुंची। फोटो : एस के मुन्ना

इसके साथ ही प्रियंका की मां डॉ मधु चौपड़ा भी देशी अंदाज में जोधपुर पहुंची। फोटो : एस के मुन्ना