11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Gaurav Yatra 2018 : जोधपुर के सेखाला में पहुंचा CM राजे का रथ, झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Rajasthan Gaurav Yatra 2018

जोधपुर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मारवाड़ अंचल में वसुंधरा राजे के प्रवेश के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह नजर आ रहा है।    

Rajasthan Gaurav Yatra 2018

गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की जोधपुर जिले के सेखाला में सभा के लिए भाजपा की ओर से संगठन स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजस्थान गौरव रथ शनिवार को जोधपुर के बालेसर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेखाला पहुंचा।    

Rajasthan Gaurav Yatra 2018

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की जांच में जुटे हैं। लोग बसों से सभा स्थल पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए हैं। इनमें ग्रामीणों की तादाद ज्यादा है। सेखाला में ग्रामीण महिलाओं के सभा स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।  

Rajasthan Gaurav Yatra 2018

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाले हुए हैं। आला अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर सुरक्षा और यातायात का जायजा लिया। सभा स्थल पर महिला पुलिस भी तैनात है। आने जाने वाले लोगों और सभा स्थल के मार्ग पर पुलिस पूरी नजर रख रही है। दूर -दूर तक पुलिस का सुरक्षा घेरा नजर आ रहा है।